कल्पनाओं से भी ऊंची थी कल्पना चावला की उड़ान सुषमा सेतिया

गोहाना के पुराना बस स्टैंड स्थित सत नगर में कल्पना चावला की 63 वी जयंती आजाद
News

2025-03-17 21:18:45

गोहाना : गोहाना के पुराना बस स्टैंड स्थित सत नगर में कल्पना चावला की 63 वी जयंती आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के तत्वाधान में मनाई गई | जिसमें मुख्य वक्ता सेवानिवृत्ति वाइस प्रिंसिपल सुषमा सेतिया ने कहा कल्पना चावला अंतरिक्ष में जाने वाली भारत की पहली भारतीय महिला थी | वह एक ऐयरोस्पेस इंजीनियर थी और अंतरिक्ष सटल मिशन विशेषज्ञ थी | उन्होंने दो बार अंतरिक्ष की यात्रा की पहली बार 1997 में और दूसरी बार साल 2003 में दूसरी बार अंतरिक्ष सटल कोलंबिया में सभी सवार यात्रियों के साथ उनकी मौत हो गई थी | जयंती समारोह की अध्यक्षता मोर्चे के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी ने की उन्होंने कहा कल्पना चावला ने अपने पहले मिशन में पृथ्वी की 252 कक्षाएं पुरी की थी और अंतरिक्ष में 372 घंटे से ज्यादा समय बताया था | मरणोपरांत उन्हें कांग्रेसनल स्पेस मेडल ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया | जयंती समारोह का मार्गदर्शन मोर्चे के डायरेक्टर डॉक्टर सुरेश सेतिया ने किया तथा इस मौके पर मदनलाल अत्री, भाना पांचाल, उधम सिंह, बलवान सिंह, सुभाष शर्मा, सुनीता, तनु, नेहा, सपना तथा नीतिका आदि मुख्य रूप से मौजूद

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion