जनआशीर्वाद यात्रा विधानसभा भिण्ड कार्यकर्ता ऐतिहासिक स्वागत होगा नरेंद्र सिंह कुशवाह

पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने होने वाली जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से जनसभा को प्रभावी बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में किया जनसंपर्क
News

2023-09-09 16:53:11

भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता जन आशीर्वाद यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत करेंगे। पूरे शहर को बड़े-बड़े होर्डिंग स्वागत द्वार एवं पार्टी के झंडों से शहर को सजाया गया है। जैसे ही यात्रा शहर में प्रवेश करेगी कार्यकर्ता आदर्शवादी एवं ढोल और नगरों के साथ अगवानी करते हुए पुष्प वर्षा करेंगे। यात्रा को प्रभावी बनाने के लिए पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों और शहरी आंचल में सर्व समाज के बीच एवं सरकार की योजनाओं के लाभार्थी हितग्राहियों के बीच पहुंचकर ए जनसंपर्क करते हुए जन आशीर्वाद यात्रा एवं सभा में पहुंचने की अपील की।

पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने विधानसभा के देवतुल्य नागरिकों से अनुरोध है कि इस सभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस सभा को सफल बनाएं और मध्य प्रदेश की यह विकास की यात्रा निरंतर चलती रहे, इसके लिए भाजपा की सरकार को अपना आशीर्वाद दीजिए। पूर्व विधायक कुशवाह ने जन आशीर्वाद यात्रा को सर्वव्यापी बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता और लाडली बहन की महिलाओं एवं केंद्र राज्य सरकार की सभी हितग्राही लाभार्थी आम जनों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में विधानसभा क्षेत्र के निर्धारित स्थानों पर निकलने वाली जन आशीर्वाद यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत और पुष्प वर्षा करें। उन्होंने अहिंसा चौक खंड रोड पर वाली जनसभा में सर्व समाज की जनता से पहुंचने की अपील की।

उन्होंने आशीर्वाद यात्रा को प्रभावी बनाने के लिए विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में जनसंपर्क करते हुए सभा में पहुंचने की अपील की और कहा कि यह मिशन 2023 का विधानसभा चुनाव आपके कंधों पर ही निर्भर है मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार 20 वर्षों का लेखा-जोखा जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक भारत सरकार में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर केंद्रीय नागरिक उड़ान मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जनता के बीच पहुंच रहे हैं आप सभी से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपने प्रदेश नेतृत्व के उद्बोधन को अवश्य सुने।जन आशीर्वाद यात्रा को सर्वव्यापी बनाने के लिए

भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया , चुनाव प्रबंधन समिति के जिला संयोजक केशव सिंह भदौरिया प्रदेश कार्य समिति सदस्य रमेश दुबे ,चुनाव प्रबंधन समिति के जिला संयोजक केशव सिंह भदोरिया पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा राज पूर्व जिला अध्यक्ष रवि सेन जैन मेला मोर्चा जिला अध्यक्ष आवास जैन जिला उपाध्यक्ष राजकुमारी जैन चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉक्टर शिवकुमार राजौरिया सिद्धार्थ जैन प्रिंस दुबे, सोनू जैन, उपेंद्र सिंह भदौरिया, भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवा नेता विष्णु प्रताप सिंह राजावत, किसान मोर्चा के जिला कार्यकारिणी के सदस्य पुष्पेंद्र सिंह राजावत,मंडल अध्यक्षों में प्रदीप सिंह भदौरिया अमित जैन सिर पचौरी श्याम सिंह राठौड़ शिव किशोर सिंह सनी कुशवाह धर्मेंद्र सिंह राजावत अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अशफाक खान सोनू जैन सभी मंडल के प्रत्येक बूथ शक्ति केंद्र ग्राम केंद्र के कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में शव स्थल पर पहुंचकर जन आशीर्वाद यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत करें।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion