2023-09-09 13:45:22
भिण्ड। आगामी मिशन 2023 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और जनता में उमंग और उत्साह को जागृत करने के लिए प्रदेश नेतृत्व द्वारा निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा 9 सितंबर को विधानसभा क्षेत्र भिण्ड 6:00 पहुंच रही है यात्रा को प्रभावी बनाने के लिए भाजपा विधायक संजीव सिंह कुशवाह संजू ने विधानसभा के देवतुल्य नागरिकों से अनुरोध है कि इस सभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस सभा को सफल बनाएं और मध्य प्रदेश की यह विकास की यात्रा निरंतर चलती रहे, इसके लिए भाजपा की सरकार को अपना आशीर्वाद दीजिए।
विधायक संजीव सिंह कुशवाह संजू ने जन आशीर्वाद यात्रा को सर्वव्यापी बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता और लाडली बहन की महिलाओं एवं केंद्र राज्य सरकार की सभी हितग्राही लाभार्थी आम जनों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में विधानसभा क्षेत्र के निर्धारित स्थानों पर निकलने वाली जन आशीर्वाद यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत और पुष्प वर्षा करें। उन्होंने ग्राम पंचायत पारा में होने वाली जनसभा में सर्व समाज की जनता से पहुंचने की अपील की।
उन्होंने आशीर्वाद यात्रा को प्रभावी बनाने के लिए विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में जनसंपर्क करते हुए सभा में पहुंचने की अपील की और कहा कि यह मिशन 2023 का विधानसभा चुनाव आपके कंधों पर ही निर्भर है मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार 20 वर्षों का लेखा-जोखा जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक भारत सरकार में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर केंद्रीय नागरिक उड़ान मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जनता के बीच पहुंच रहे हैं आप सभी से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपने प्रदेश नेतृत्व के उद्बोधन को अवश्य सुने।
जन आशीर्वाद यात्रा को सर्वव्यापी बनाने के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया , प्रदेश कार्य समिति सदस्य रमेश दुबे चुनाव प्रबंधन समिति के जिला संयोजक केशव सिंह भदोरिया पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा राज पूर्व जिला अध्यक्ष रवि सेन जैन मेला मोर्चा जिला अध्यक्ष आवास जैन जिला उपाध्यक्ष राजकुमारी जैन चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉक्टर शिवकुमार राजौरिया सिद्धार्थ जैन प्रिंस दुबे मंडल अध्यक्षों में प्रदीप सिंह भदोरिया अमित जैन सिर पचौरी श्याम सिंह राठौड़ शिव किशोर सिंह सनी कुशवाहा धर्मेंद्र सिंह राजावत अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अशफाक खान सभी मंडल के प्रत्येक बूथ शक्ति केंद्र ग्राम केंद्र के कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में शव स्थल पर पहुंचकर जन आशीर्वाद यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत करें।