कमिश्नरी में भव्यतापूर्ण ढ़ंग से मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस

हमें सदैव महिलाओं के सभी रूपों का मान-सम्मान करना चाहिए
News

2025-03-08 21:10:57

अलीगढ़ 2025 (सू0 वि0): अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कमिश्नरी सभाकार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आयुक्त, अलीगढ़ मण्डल अलीगढ़ संगीता सिंह द्वारा माॅ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मंडलायुक्त ने मंडल की सभी महिलाओं को महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाओं में बहुत ताकत होती है वह सभी परिस्थितियों में आगे बढ़ सकती हैं। आप सभी विषम परिस्थितियों से निकलकर अपने क्षेत्र में आगे हैं। सभी महिलाओं को अपने अंदर आत्मविश्वास जरूर रखना चाहिए इसके माध्यम से आप घर हो या कार्य क्षेत्र हर जगह अच्छा कर पाएंगे। आत्मविश्वास के साथ जब हम आगे बढ़ते हैं तो हमें कोई भी नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि महिला, महिला के साथ चलेगी तभी यह अवधारणा सरकार होगी। हम सभी को कभी बेटी, कभी बहन, कभी पत्नी, तो कभी मां के रूप में कार्य करना होता है। नारी के बगैर पुरुष आधा है, नारी के अंदर असीम ममता होती है। उन्होंने कहा कि हमें सदैव महिलाओं के सभी रूपों का मान-सम्मान करना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित स्कूली छात्र-छात्राओं ने भविष्य में अपने कैरियर बनाने से संबंधित प्रश्न किए, जिनका मण्डलायुक्त से बखूबी जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया। उन्होंने कहा कि आप लोग अपने करियर को बनाने के लिए कड़ी मेहनत करें और आगे बढ़ें। आप सभी का बेसिक मजबूत होना बहुत जरूरी है इससे आप किसी भी क्षेत्र में अपना कैरियर बना सकते हो। उन्होंने उपस्थित सभी महिलाओं एवं स्कूली बच्चों को कहा कि अपने अंदर की जिजीविषा को कभी भी मरने न दें, उसे हमेशा जीवित रखें। इस अवसर पर अपर आयुक्त बी0के0 सिंह, उपजिला अधिकारी खैर महिमा सिंह, उप निदेशक दिव्यांग सशक्तीकरण पारिशा मिश्रा, एडीआईओएस मनोरमा ठाकुर, एडीआईओ मनोरमा सिंह समेत अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित र

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion