2025-03-08 20:17:42
अलीगढ़। विद्या भारती से संबद्ध सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खैर मार्ग में श्अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस श् मनाया गया। इस अवसर पर वंदना सत्र में प्रधानाचार्य यशवीर सिंह एवं अशोक कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण किया। आचार्या नीलम भारद्वाज ने कहा कि आज कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं है जहां महिलाओं की भागीदारी न हो। पृथ्वी से चंद्रमा तक महिलाओं ने अपना अपना परचम फैलाया है। आचार्या कीर्ति चौहान ने कहा कि नारी प्रकृति की वो देन है जिसने सबसे अधिक त्याग दिया। लैंगिक असमानता को दूर रखने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर सभी आचार्य एवं आचार्या उपस्थित रहे