महाशिवरात्रि, रमजान, होली, नवरात्र एवं ईद के द्ष्टिगत समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

अलीगढ़ मण्डल अलीगढ़ संगीता सिंह द्वारा महाशिवरात्रि पर्व, रमजान, होली, चौत्र-नवरात्र एवं ईद-उल-फितर के दृष्टिगत मण्डल के सभी जिलों में काबड़ यात्रा श्रद्धालुओं के आने-जाने वाले मार्गों पर तत्काल निरीक्षण कर सम्बन्धित विभागों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं
News

2025-02-23 20:58:43

अलीगढ़। अलीगढ़ मण्डल अलीगढ़ संगीता सिंह द्वारा महाशिवरात्रि पर्व, रमजान, होली, चौत्र-नवरात्र एवं ईद-उल-फितर के दृष्टिगत मण्डल के सभी जिलों में काबड़ यात्रा श्रद्धालुओं के आने-जाने वाले मार्गों पर तत्काल निरीक्षण कर सम्बन्धित विभागों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, उन्होंने कहा कि अलीगढ़ में साँकरा घाट व बुलन्दशहर के नरौरा व रामघाट गंगा तट पर आवागमन के लिए श्रद्धालुओं द्वारा अलीगढ़ रामघाट मार्ग का प्रयोग किया जाता है, इसके अतिरिक्त कासगंज में सोंरो के लहरा व बदायूँ के कछला घाट के लिए श्रद्धालु मण्डल के सभी जिलों के अतिरिक्त मथुरा, आगरा व राजस्थान एवं हरियाणा के कई जिलों से आवागमन करते हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के आवागमन मार्गाे पर बिल्डिंग मैटेरियल तथा अस्थाई-स्थाई अतिक्रमण के कारण दुर्घटनाओं की सम्भावनाएं बनी रहती है। ऐसे में सभी मार्गाे पर बिल्डिंग मैटेरियल, अस्थाई व स्थाई अतिक्रमण को तत्काल हटवा दिया जाये। जिससे सम्भावित दुर्घटना से बचा जा सकें। उन्होंने यातायात व्यवस्था के लिए निर्देशित किया कि सभी मार्गाे पर दुर्घटना सम्भावित क्षेत्र एवं ब्लैक स्पॉट को चिन्हित करते हुए उन पर विशेष सतर्कता बरतते हुए आवश्यक पुलिस व्यवस्था भी सुनिश्चित कर ली जाये। गत वर्षों में ऐसे स्थल जहाँ पर दुर्घटनाएं हो चुकी है। सभी मार्गाे पर यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिये चौराहों एवं आवश्यकतानुसार मार्गाे पर पुलिस व ट्रैफिक पुलिस की तैनाती सुनिश्चित कर दी जाये। प्रमुख मन्दिरों पर अथवा भीड़-भाड़ वाले युक्त मन्दिरों पर जल चढ़ाने के दौरान आने-जाने वाले मार्गों को अलग-अलग रखते हुए पर्याप्त बैरीकेटिंग भी कराई जाये। महिलाओं की सुरक्षा हेतु विशेष रूप से महिला पुलिस की तैनाती करते हुए उनके लिये अलग कतार एवं बैठने की व्यवस्था की जाये। अलीगढ़ खेरेश्वर मन्दिर पर आत्याधिक भीड़ रहने एवं मन्दिर फर्श से नीचे होने के कारण बेरीकेटिंग आदि एवं भीड़ को नियत्रित किये जाने की अतिरिक्त व्यवस्थाएं पूर्व से ही सुनिश्चित कर ली जाये। उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि सम्बन्धित अवर अभियन्ता अपने-अपने क्षेत्रों में पेट्रोलिंग करते हुए यह सुनिश्चित करें कि किसी भी मार्ग पर जर्जर पोल एवं लटकते-झूलते तार न रहें। तथा काबड़ यात्रा के दौरान यह भी सुनिश्चित किया जायें कि निर्वाध विद्युत आपूर्ति सुचारू रहे। लोकल फॉल्ट व ट्रिपिंग आदि के कारण विद्युत आपूर्ति वाधित न हो। श्रद्धालुओं के मार्ग एवं सभी प्रमुख मन्दिरों के आस-पास सार्वजनिक शौचालयों को साफ-सुथरा एवं सुचारू रखा जायें। शौचालयों पर केयर टेकर की तैनाती भी रखी जाये। आवश्यकतानुसार मोबाइल टॉयलेट की भी व्यवस्था की जाये। कावड़ यात्रा मार्गाे पर निजी लोगों द्वारा लगाये जाने वाले कैम्पों पर साफ-सफाई, व्यवस्था हेतु टीमें एवं वाहन मूवमेन्ट में तैनात किये जाये। यह भी सुनिश्चित किया जाये प्रतिबन्धित प्लास्टिक के बर्तनों का कम से कम उपयोग हो तथा जीरो वेस्ट के लिये भी सभी को प्रेरित किया जाये। श्रद्धालुओं व मन्दिरों पर शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित कर ली जाये। आवश्यकतानुसार पानी के टैंकर आदि से भी व्यवस्थाएं की जाये। होली पर्व के दृष्टिगत 13 व 14 मार्च 2025 को होलिका दहन एवं होली (धूल) का पर्व है व 14 मार्च को शुक्रवार की नमाज भी होगी। चैत्र नवरात्रि व ईद-उल-फितर व रमजान माह के लिए नगरीय निकाय एवं ग्राम विकास विभाग द्वारा आवश्यक सफाई, मार्ग प्रकाश की व्यवस्थाएं सुदृढ़ रूप से सुनिश्चित कर ली जाये। नागरिकों को सभी त्यौहारों पर पेयजल, सफाई, स्ट्रीट लाइट की बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाये। मुख्यमंत्री जी द्वारा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करने समय से सम्यक् जनसुविधा व कानून व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के दिये गये निर्देशों का अपने-अपने जनपदों में शत-प्रतिशत अनुपालन कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion