2025-02-01 20:14:09
अलीगढ़। अलीगढ़ राजकीय एवं कृषि औधोगिक प्रदर्शनी का शुभारंभ रविवार 2 फरवरी 2025 (आज) उद्घाटन प्रभारी मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण द्वारा किया जायेगा। हालांकि अभी यहां तैयारियां आधी अधूरी ही हैं। लेकिन रविवार को इसका शुभारंभ हो जाएगा। जबकि शनिवार 1 फरवरी तक बहुत दुकानें खाली पड़ी थीं। प्रशासन का दावा है कि अगले कुछ दिनों में सभी दुकानदार दुकानें लगा लेंगे। नुमाइश में इस बार पुलिस चौकियों का स्थान बदल दिया गया है। लाल ताल चौकी को कालीन वालों की ओर लगाया गया है। जबकि नानवाई चौकी की जगह भी बदल दी गई है। इसके पीछे और दुकानों की जगह बनाई जा रही है। इस बार नुमाइश में देव द्वार के पास चार धाम तीर्थ की प्रतिकृति तैयार की गई है। इसमें अंदर प्रवेश करके लोगों को चार धाम तीर्थ में पहुंचने जैसा अनुभव होगा। साहित्य और पुस्तक प्रेमियों के लिए इस बार नुमाइश में पुस्तक मेला का आयोजन किया गया है। यहां पर साहित्य, कहानी, संस्मरण आदि पुस्तकें प्रदर्शित की जाएंगी। फूलों की प्रदर्शनी भी इस बार देखने वालों के लिए खास आकषर्ण बनेगी। पुष्प प्रदर्शनी के साथ ही प्रतियोगिता भी आयोजित होगी, इसमें अलग-अलग श्रेणियों में पुष्प उत्पादकों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस बार फिश टनल भी नजर आएगी। इस टनल जैसी संरचना के अंदर जाकर दर्शक थाईलैंड, जापान, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया की मछलियों का बेहद नजदीक से दीदार कर सकेंगे। थाना रोरावर प्रभारी निरीक्षक व उपनिरीक्षक लाइन हाजिर अलीगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बीते दिनों थाना रोरावर क्षेत्र के ग्राम भीमपुर में आंबेडकर प्रतिमा लगाने को लेकर हुए विवाद में शुक्रवार को थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार योगी व उपनिरीक्षक किरण पाल सिंह को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया है।