2025-03-11 17:23:09
पाकुड़ : सोमवार को रविन्द्र भवन टाउन हॉल में उद्यान विकास की योजना अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले के विभिन्न प्रखंडों से 300 से अधिक किसान शामिल हुए उद्यान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य अतिथि उपायुक्त मनीष कुमार, उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, जिला कृषि पदाधिकारी मृत्यंजय कुमार, भूमि संरक्षण पदाधिकारी सूचित एक्का, डीडीएम नाबार्ड ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया मौके पर उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि प्राय: देखा जाता है कि ज्यादातार किसान धान व गेहूं की खेती ही करते है। उपायुक्त ने किसानों को फल, फूल, सब्जी, स्ट्रॉबेरी आदि की खेती के प्रति जागरुक किया। विभाग भी समय समय पर किसानों को प्रशिक्षित करें, ताकि किसान खेती से अपनी आय बढ़ा सकें। कार्यशाला का उद्देश्य खेती के प्रति जागरुक करना है। किसान हॉटिकल्चर तरीके से खेती कैसे करें, उन्नत तकनीक के माध्यम से खेती कैसे करें, खेती से अपनी आय किसान कैसे बढ़ा सकें। इसके लिए जागरुक करने का माध्यम कार्यशाला है। किसान हॉटिकल्चर तरीके से सब्जी के साथ फल और फूल की भी खेती कर सकते है। केंद्र व राज्य सरकार किसानों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया ने किसानों को उन्नत तकनीक से खेती करने के लिए प्रेरित किया गया। किसानों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यशाला में जिला उद्यान पदाधिकारी प्रसनजीत महतो ने उद्यान विकास एवं राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। मधुमक्खी पालन योजना के बारे में चर्चा किया गया तथा लाभ प्रदान करने हेतु चर्चा किया गया। समूह में (क्लस्टर) पे खेती करने हेतु किसानों को प्रोत्साहित किया गया