2025-01-09 18:36:16
अलीगढ़। न्यूरोसर्जरी के गतिशील क्षेत्र में, लगातार नवाचार उपचार पद्धतियों में क्रांति ला रहे हैं और रोगियों के परिणामों को बेहतर बना रहे हैं। जटिल न्यूरोलॉजिकल और स्पाइन डिसऑर्डर के समाधान के लिए अत्याधुनिक मिनिमली इनवेसिव तकनीकों की नवीनतम प्रगति को उजागर करते हुए, मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, पटपड़गंज के डॉक्टरों ने आज एक जन जागरूकता सत्र का आयोजन किया। इस सत्र के माध्यम से, मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, पटपड़गंज का उद्देश्य आम जनता को इन उन्नत मिनिमली इनवेसिव उपचार विकल्पों की उपलब्धता के बारे में शिक्षित और जागरूक करना है, जो इन जटिल समस्याओं से जूझ रहे मरीजों के लिए उम्मीद की किरण हैं। डाॅ अमिताभ गोयल और डॉ. अमित गर्ग ने दो मरीजों, दीपना सिंह और गायत्री देवी, के सफल उपचार के मामले साझा किए। ये दोनों मरीज स्पाइन की समस्याओं और क्रॉनिक बैक पेन से पीड़ित थीं। उपचार के बाद, दोनों अब स्वस्थ और बेहतर जीवन जी रही हैं। इस तकनीक में वर्टिब्रा के भीतर बैलून को फुलाकर उसकी ऊंचाई बहाल की जाती है और फिर बोन सीमेंट से संरचना को स्थिर किया जाता है। मरीज ने तेजी से रिकवरी की और अब दर्द मुक्त जीवन जी रही हैं।” मैक्स अस्पताल पटपड़गंज, इनोवेटिव और मरीज-केंद्रित समाधानों की पेशकश में अग्रणी बना हुआ है और स्वास्थ्य सेवा में उत्कृष्टता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता है।