2025-04-27 20:45:15
भिण्ड। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने को अपने रेडिया कार्यक्रम मन की बात के 121वें एपिसोड के जरिए देश को संबोधित किया। पीएम श्री मोदी ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के पीछे के आतंकवादियों और साजिश में शामिल लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को न्याय मिलेगा। रेडियो कार्यक्रम मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारतीयों की एकजुटता देश की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा,दुनिया देख रही है कि भारत इस हमले के खिलाफ एक स्वर में बोल रहा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह एकता आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का सबसे बड़ा आधार है। उन्होंने कहा कि चाहे कोई किसी भी राज्य में रहता हो और कोई भी भाषा बोलता हो, सभी को पीड़ितों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना है।इसी के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मन की बात, भाजपा जिला कार्यालय वार्ड क्रमांक 37 पीडब्ल्यूडी कॉलोनी बूथ क्रमांक 167 पर जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र राजौरिया, जिला महामंत्री मनोज अनंत, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अतिराज सिंह नरवरिया जिला मंत्री बजरंग सिंह भदौरिया, जिला कार्यालय सह: प्रभारी, राहुल शाक्य,प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के रेडियो कार्यक्रम में मन की बात के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित करते हुए महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार जन-जन तक पहुंच कर विकसित समृद्ध भारत निर्माण के लिए जागृत किया । मन की बात को लाइव कार्यक्रम में स्थान : वार्ड क्रमांक 2 बूथ नं 38, कैंब्रिज मोंटसरी स्कूल गोल पार्क नवादा बाग में, स्क्रीन लगाकर मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यकारिणी के सदस्य सिद्धार्थ जैन सुभाष मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह भदौरियाया टीपू जिला पंचायत के पूर्व सदस्य आशीष सिंह भदौरिया उर्फ आशु भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य अतुल रमेश पाठक किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी जिला मंत्री महेंद्र सिंह कुशवाहा एवं जिले के 29 मंडलों के बुथ पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारतीय जनता पार्टी मंडल गोरमी के कार्यकर्ताओं ने मंडल के 65 बूथ केंद्रों पर आज देश के पीएम नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को देखा और सुना।नगर के बूथ न 77 पर मंडल अध्यक्ष सुभाष थापक के आवास पर देखा गया।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुभाष थापक ने बताया की आज पीएम मोदी जी ने सबसे अधिक ध्यान जम्मू कश्मीर में अभी हाल ही में हुए आतंकी हमले में मारे गए 28 बेकसूर लोगों की हत्या पर गहरा शोक संवेदना व्यक्त की और कहा की बहुत जल्दी भारत आतंकवाद पर बहुत बड़ा प्रहार करेगा। ये हमला भारत की आत्मा पर हुआ हे हम सब देश वासी एक जुट होकर इस हमले का बदला लेगे।इस अवसर पर मंडल मंत्री शिवराज यादव राजेश मिश्रा रणवीर परमार राहुल कटारे आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।