2025-02-20 18:34:43
अलीगढ़ /छर्रा: आर्य वीर दल उत्तर प्रदेश कार्य कारिणी की बैठक जनपद मथुरा के विश्व विद्यालय वृंदावन मथुरा मे दिनाँक 2 मार्च 2025 को होना निश्चय है प्रान्तीय कार्य करणी के कमिशनरीय संचालको , जिला संचालक, व उनके अधीनस्थ अधिकारियों, से सादर अनुरोध है कि समय पर मीटिग मे पहुँच कर कार्य क्रम को ऊर्जा देने का कार्य करे क्यो कि आर्य वीर दल का पहले से ही मुख्य उद्देश्य रहा है कि संगठन को मजबूत कर समाज को संगठित करे एक ने दिशा दे और समाज की दिशा और दशा बदले आर्य वीर दल सदैव सामाजिक कार्यक्रम कर देश की राष्ट्रीय एकता और अखंडता मजबूत करता रहा है और कर्ता रहेगा कार्य क्रम मे निर्धारित विषयों पर कार्य होगा सबसे पहले राष्ट्रीय प्रार्थना सभा का आयोजन तदुपरांत गत कार्यवाही की पुष्टि और आगामी शिविरो पर चर्चा कर सभी के साथ कार्य कर्म निर्धारि किये जाने है और अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों पर भी विचार होना है और अन्य कार्य क्रम संचालक की आज्ञानुसार होने है आर्य वीर दल मे युवा पीढी को सदैव वरीयता क्रम मे रखा गया है क्योकि युवा ही देश का भविष्य हूँ है जिस राष्ट्र /समाज का संचालन युवा पीढी के हाथो मे होता है वहाँ अविद्या अन्याय अभाव नहीं रह पाते है आर्य बीर दल के सभी पदाधिकारियों का उपस्थित रहना अनिवार्य है प्रान्तीय संचालक आचार्य पंकज आर्य, महा मंत्री कृष्ण पाल आर्य, संगठन मंत्री हरी सिंह आर्य, कोषाध्यक्ष कृष्ण पाल आर्य, प्रान्त प्रमुख जितेंद्र भाटिया, संरक्षक आर्य स्वदेश जी महाराज मथुरा, सह संचालक हरिशंकर अग्निहोत्री, त्रिलोक चंद्र आर्य महेंद्र आर्य, दया शंकर आर्य अशोक सूरी आदि सम्मानिक महानुभाव कार्य क्रम को नई ऊर्जा प्रदान करेगे