आईजी अशोक कुमार ने साऊथ रेंज के 59 पुरुष व 4 महिला एएसआई को उप निरीक्षक पद पर किया

कंधों पर स्टार लगने के साथ जिम्मेवारी भी बढ़ जाती हैं मेहनत व लगन से कार्य करें सभी पुलिस अधिकारी
News

2025-03-21 19:26:54

साऊथ रेंज आईजीपी अशोक कुमार ने रेंज सभी पदोन्नत उप निरीक्षको को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एक पुलिस अधिकारी का ईमानदार व कर्मठ होना बहुत जरूरी है। जीवन में की गई मेहनत और ईमानदारी का फल अवश्य मिलता है। हमें जीवन में आगे बढ़ने का निरंतर प्रयास अवश्य करना चाहिए। जब भी कोई अधिकारी या कर्मचारी अपने वर्तमान पद से पदोन्नत होता है तो उसे अधिक जिम्मेदारी दी जाती है। साऊथ रेंज आईजी अशोक कुमार, आईपीएस ने नव पदोन्नत हुए सभी उप निरीक्षक को शुभकामनाए देते हुए कहा कि अब विभाग के प्रति उनकी जिम्मेदारियां और अधिक बढ़ गई हैं और उन्हे पूरा भरोसा है की वे अपनी जिम्मेदारी को उचित प्रकार से निभाएंगे और हर कसौटी पर खरा उतरेगें। उन्होंने कहा कि पुलिस की नौकरी समाज सेवा का एक बेहतरीन माध्यम है इसलिए सेवा, सुरक्षा और सहयोग को अपना परम दायित्व मानते हुए सराहनीय कार्य कर समाज में पुलिस की बेहतर छवि के लिए कार्य करें। इस अवसर पर मुकेश कुमार सहायक, राजेश पी ए व रीडर पीएसआई राजेश व अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion