महर्षि वाल्मीकि सेना के प्रत्येक कार्यकर्ता का हृदय से आभार प्रकट करता हु

इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने के लिए महर्षि वाल्मीकि सेना के प्रत्येक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ने अपना 100% योगदान अदा किया है
News

2025-01-20 20:00:08

अलीगढ : महर्षि वाल्मीकि सेना के हर एक कार्यकर्ता ने महासम्मेलन को कामयाब बनाने के लिए निभाया अपना संगठन धर्म एवं दिया अपनी ओर से 100 परसेंट संगठन समर्पित होने का प्रमाण 12 जनवरी को महर्षि वाल्मीकि सेना द्वारा अलीगढ़ जनपद के कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में हुए महासम्मेलन में अलीगढ़ जनपद के दिन कार्यकर्ताओं की बदौलत यह महा सम्मेलन सफल तो हुआ औऱ ऐतिहासिक रहा इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने के लिए महर्षि वाल्मीकि सेना के प्रत्येक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ने अपना 100% योगदान अदा किया है संगठन की ओर से आयोजित इस महासम्मेलन में महर्षि वाल्मीक सेना कार्यकर्ताओं को सेना के प्रदेश अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रम जीनवाल वाल्मीकि ने जो जो जिम्मेदारी सौंप गई थी वह सभी कार्यकर्ताओं ने हंड्रेड परसेंट पूर्ण की इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं महर्षि वाल्मीक सेना के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम जीनवाल ने कहा कि मैं ऐसे सभी अपने कार्यकर्ता पदाधिकारीयो को पूरे उत्तर प्रदेश के अपने कार्यकर्ताओं को अपनी टीम को जिन्होंने सुबह 3:00 बजे अलीगढ़ जनपद की पावन भूमि पर कदम रखकर 5:00 बजे से पहले कार्यक्रम स्थल पर भारी संख्या में पहुंचना शुरू कर दिया था साथी अलीगढ़ जनपद के कार्यकर्ताओं ने फोर व्हीलर गाड़ियों के साथ बस भरकर के भी लेकर के आए साथी टू व्हीलर वाहनों की तो लंबी कटारे लग गई थी मैं उन सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी का हृदय से आभार प्रकट करता हूं इसी संदर्भ में क्यामपुर स्थित महर्षि वाल्मीक सेना कार्यालय पर उन सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी का फूल मालाओं से लड़कर उनका स्वागत अभिनंदन किया गया इस मौके पर महर्षि वाल्मीकि सेना के अशोक करोतिया रवि राजे राहुल चौहान मेघ सिंह वाल्मीकि संजय कुमार दिनेश अकेला हरिकिशन कोरी बबलू वाल्मीकि जट्टारी संजय वाल्मीकि सुनील कुमार वाल्मीकि प्रधान जी बरकातपुर हरदुआगंज , डॉक्टर सौरभ वाल्मीकि मुकुल वाल्मीकि गुड्डू वाल्मीकि कांची लाल बादल राणा बिट्टू वाल्मीकि एवं राजीव जीनवाल सहित अनेक कार्यकर्ताओं का महर्षि वाल्मीकि सेना प्रदेश अध्यक्ष विक्रम जीनवाल ने फूल मालाओं से स्वागत अभिनंदन किया एवं सभी ने इस कार्यक्रम सफल होने पर एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर सभी का आभार प्रकट किया

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion