मैंने विधायक ही नहीं चौकीदारी की अब 2023 की बारी है जनता की जन सेवा के लिए नरेंद्र सिंह कुशवाह

भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह कुशवाह ने एक दर्जन नुक्कड़ सभाओं को किया संबोधित जनता से मांगा समर्थन
News

2023-11-15 13:29:31

भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रीय नीतियों की विचारधारा से चांद पर भारतीय तिरंगा फहरा दिया है और जो लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रोकने का षड्यंत्र राष्ट्र विरोधी ताकत रच रही है इसका हमें जवाब 17 तारीख को होने जा रहे चुनाव में प्रत्येक मतदान केंद्र पर देना है यह तब होगा जब हमारा कार्यकर्ता बूथ पर लड़ाई लड़ेगा और मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाकर केंद्र में नरेंद्र मोदी की ताकत को मजबूती प्रदान करेगा हमारा संकल्प हमारा विचार हमारी नीति हर समाज तक पहुंचे इसके लिए कार्यकर्ता संकल्पित होकर अपने-अपने बूथ को जीतने का संकल्प ले। उन्होंने उपरोक्त उद्गार में सौगात गार्डन में संबोधित करते हुए कही।

भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह कुशवाह ने शहर में नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से वाटर बॉक्स पानी की टंकी के सामने, चंदनपुर भरौली का पूरा, मुन्ना सिंह वाली गली, सुभाष नगर, प्रेम नगर, साकेत नगर अटेर रोड, श्री कृष्णा नगर, तिलक नगर, गद्दा मोहल्ला, मीरा कॉलोनी जेल रोड, जमुना रोड, मैं आयोजित नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ने की बात करते हैं वे भारत जोड़ने की नहीं भारत तोड़ने की बात कर रहे हैं उनके पीछे कांग्रेस नहीं वे लोग हैं जो भारत तेरे टुकड़े करने वाले कन्हैयालाल जैसे लोग राष्ट्रद्रोही है जो उनकी भारत विरोधी विचारधारा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ताकत में चांद पर तिरंगा फहरा दिया अब हमें इस विधानसभा चुनाव में चुनौती स्वीकार करते हुए हर कार्यकर्ता को अपने बूथ पर लड़ाई लड़ते हुए कमल का फूल खिलाना है और मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाकर केंद्र में नरेंद्र मोदी का फिर परचम फहराना है।

भाजपा प्रत्याशी कुशवाहा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है। केंद्र राज्य सरकार की योजनाओं को हर समाज तक पहुंच कर अपने बूथ पर सर्व समाज के लोगों को विचारधारा से जोड़कर उनसे आशीर्वाद मांगे यही हमारी पूंजी है और ताकतवर अपने भूत को जताने में कामयाब होगी। हमारी लड़ाई विचारधारा के बीच है यह चुनाव राष्ट्रवाद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ताकत को मजबूती प्रदान करेगा इसलिए हम सब कार्यकर्ता एकजुट होकर इस महत्वपूर्ण चुनाव भी महायज्ञ में प्रत्येक व्यक्ति को नरेंद्र सिंह बनाकर चुनाव लड़ना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मेरा बूथ सबसे मजबूत यह हमारा मूल मंत्र है यह विचार लेकर हम सब कार्यकर्ताओं को अपने-अपने पोलिंग बूथ पर लग जाना है यह दायित्व में आपको सौंप रहा हूं जब आप पूर्ण ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा के साथ इस कार्य को करेंगे तो भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ को जताएगा 15 नवंबर को एक साथ महा जनसंपर्क अभियान प्रारंभ किया जाना है शहर के सभी 39 वार्ड मैं कार्यकर्ता मोर्चा प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारी अपनी-अपनी टोली के साथ मतदाताओं के घर-घर पहुंचकर 17 नवंबर को होने जा रही चुनाव के लिए

प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा को जीतने के लिए संपर्क से समर्थन मांगे और अपनी केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को भी उन्हें बताएं। महाजन संपर्क अभियान मैं प्रत्येक स्थानीय समिति के बूथ के समस्त कार्यकर्ता भी शामिल हो। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्य लड़ाई बूथ केंद्र पर है इसे हमें चुनावी प्रबंधन को दृष्टिकोण रखते हुए सबसे पहले मजबूत करना है। भिंड विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह कुशवाह ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बलबूते पर ही चुनाव हम लड़ते हैं जनता मेरा साथ देती है

और कार्यकर्ता बूथ पर लड़ाई लड़ता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच विश्वास दिलाया की सुरक्षा मैं करूंगा सभी लोग सूर्य की पहली किरण के साथ अपने-अपने बूथ पर समय से सर्व समाज के वोट डल जाए इसकी चिंता हम सब कार्यकर्ताओं को करना है। उन्होंने कहा की कार्यकर्ता ही हमारी शक्ति है। वार्ड क्रमांक 18 में अजय सिंह भदौरिया पूर्व अध्यक्ष किसान मोर्चा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य डॉक्टर रमेश दुबे ,श्याम नारायण बाजपेई ममता मिश्रा श्याम किशोर दीक्षित अमित दुबे ओपी शुक्ला मोहित दीक्षित नाथूराम भारद्वाज भारत भारद्वाज अनुराग मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष पवन जैन वीरेंद्र ओझा, प्रदीप सिंह भदौरिया टीपू अमित जैन आदि लोग काफी संख्या में मौजूद थे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion