पति की बहन की दूसरी जाति के लड़के से हुई शादी, नाराज पत्नी ने मांगा तलाक

महिला की नदद की दूसरी जाति में शादी होने का बात जैसे ही उसे पता चली उसने दो दिन बाद ही अपनी ससुराल को छोड़ दिया।
News

2025-01-10 14:49:05

गुजरात : शादी सिर्फ दो लोगों का ही नहीं बल्कि दो परिवारों का भी मिलन होता है। शादी के बाद पति पत्नी के अलावा दो परिवारों को भी साथ में सामंजस्य बैठाकर चलना होता है। मगर कई बार परिवारों में भी तनातनी होने के कारण पति पत्नी के जीवन पर असर होता है। ऐसा ही एक मामला गुजरात हाईकोर्ट में सामने आया है। यहां फैमिली कोर्ट ने एक महिला को तलाक लेने की अनुमति दे दी है। अगर अब हाईकोर्ट ने महिला को नोटिस जारी किया है। इसमें कहा गया है कि महिला की ननद ने जाति से बाहर शादी की है, जो बाद महिला से छिपाई गई थी। पति द्वारा महिला से ये बात छिपाना क्रूरता कहा गया है, जिसके बाद महिला ने कोर्ट का रुख किया था। महिला की नदद की दूसरी जाति में शादी होने का बात जैसे ही उसे पता चली उसने दो दिन बाद ही अपनी ससुराल को छोड़ दिया। महिला का मानना है कि जिस जाति में ननद की शादी हुई है वो नीची जाति है। वर्ष 2020 में महिला ने दावा किया कि उसके साथ क्रूरता की गई है। इसके साथ ही महिला ने भावनगर फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दाखिल की है। इस अर्जी में कहा गया कि महिला की ननद ने अन्य जाति में शादी की, जिसकी जानकारी महिला को नहीं दी गई थी। पति ने सिर्फ दो बहनों का जिक्र किया और तीसरी बहन के बारे में जानकारी साझा नहीं की। इस मामले के बाद पति ने अपनी पत्नी से गुहार लगाई और वापस लौटने की मांग की। पति ने पुलिस में पत्नी के कदम की शिकायत की और उसके ऑफिस में भी मेल कर जानकारी दी। पति ने इसके बाद वैवाहिक अधिकारों का जिक्र करते हुए मुकदमा दायर किया और पत्नी के लौटने की मांग की।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion