2025-03-26 20:02:20
अलीगढ़। थाना क्वार्सी क्षेत्र में एक पिता अपनी ढ़ाई साल की मासूम बच्ची को लेकर गायब हो गया है, जब काफी दिन तक आरोपी नहीं लौटा तो पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर अधिकारियों ने न्याय की गुहार लगाई है और अपनी बच्ची को वापस दिलाने की बात कही है। इसके साथ ही पीड़िता ने अपने नंदोई पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने बताया कि जब से उसका शौहर घर से गायब हुआ है, नंदोई लगातार उस पर बुरी नीयत लगाकर बैठा है। आए दिन उससे छेड़छाड़ करता है और संबंध बनाने का प्रयास करता है। आए दिन उसे प्रताड़ित किया जा रहा है, पीड़िता की शिकायत के बाद मामले में जॉच के आदेश दिए गए हैं। पीड़िता ने बताया कि 2019 में उसका निकाह हुआ था। उसके नंदोई ने ही उसका निकाह कराया थ। निकाह के बाद उसे पता चला कि उसका पति नशे का आदी है और कोई काम भी नहीं करता है। इसके बाद भी वह उसके साथ जीवन यापन कर रही थी। पीड़िता ने बताया कि इसी बीच उसकी एक बेटी भी हुई थी, जिसकी देखरेख वह कर रही थी। लेकिन दो महीने पहले उसका पति उसकी ढ़ाई साल की बच्ची को लेकर गायब हो गया। पहले उसे लगा कि उसका पति कहीं गया है और लौट आएगा, लेकिन वह नहीं लौटा। इसकी शिकायत उसने थाने में की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद वह एसएसपी के पास पहुंची थी। उसके नंदोई की शुरू से ही उस पर बुरी नीयत थी। इसीलिए उसने शराबी व्यक्ति के साथ उसका निकाह कराया था। इसके बाद वह हमेशा उस पर बुरी नजर रखता था। जब उसका पति घर छोड़कर भागा तो उसने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। आरोपी घर में अकेला पाकर उसे दबोच लेता है और जबरदस्ती करने की कोशिश करता है। आरोपी आए दिन उस पर संबंध बनाने का दबाव बनाता है। जैसे तैसे करके वह अपनी इज्जत बचा रही है। वहीं अधिकारियों ने पीड़िता को आश्वासन दिया है कि पुलिस मामले की जांच करेगी और सख्त कार्रवाई की जाएगी।