2025-04-05 23:03:45
बिजनौर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हुसैन अहमद अंसारी के शनिवार को नमाज़ जनाज़ा में शिरकत करते पहुंचे सैकड़ों कांग्रेसियों ने कांग्रेस पार्टी का झंडा के साथ जनाजे को कंघा दिया। शुक्रवार की दोपहर को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हुसैन अहमद अंसारी शेरकोट निवासी को दिल का दौरा पड़ने से इन्तेकाल हो गया था। शनिवार सुबह 9.30 बजे उनके पैतृक कब्रिस्तान में सपुरदे खाक किया गया। जिसमें जिले के तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता एवं हज़ारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष नज़ाक़त अल्वी,पूर्व जिला कोषाध्यक्ष आरिफ खान एड०एवं शेरकोट के पूर्व नगर अध्यक्ष मेराज सिद्दीकी ने हुसैन अहमद अंसारी के जनाजे पर कांग्रेस पार्टी का तिरंगा झंडा डाल कर दुनिया से अंतिम विदाई दी और अल्लाह ताला से उनकी मगफिरत की दुआ की। पूर्व जिला उपाध्यक्ष नज़ाक़त अल्वी ने बताया कि हुसैन अहमद अंसारी एक सज्जन और जमीनी नेता थे।जिन्होंने 6 बार विधानसभा चुनाव लड़ा जिसमे से चार बार कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा हुसैन अहमद अंसारी मुस्लिमो ओर पिछड़ों एवं दलितों और कमजोरी की आवाज़ को हमेशा बुलंद करने का काम करते रहते थे। कांग्रेस पार्टी ने आज एक मजबूत कार्यकर्ता खो दिया है। जिले की कांग्रेस में हमेशा उनकी कमी रहेगी।जिसे कभी पूरा नही किया जा सकता है।उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता दुख प्रकट करता है और हमेशा उनके परिवार के साथ खड़ा है।जनाज़े में कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष नज़ाकत अल्वी,शेरकोट के नगर अध्यक्ष मेराज सिद्दीकी,आरिफ खान एड०,श्रीमति मीनाक्षी सिंह, सैयद जाहांगीर जैदी, सरफराज मलिक,फुरकान महमूद अंसारी,मिसब्बुल हसन,सुधीर कुमार एड०,राजेंद्र सिंह चौहान, ठाकुर आदित्य सिंह,जुल्फकार अंसारी,अनिल कुमार,हिलाल अहमद एड०,नईम मंसूरी,मास्टर महफूज,हाफिज सददन,खुर्शीद अनवर कासमी,अरमान सैफी, मो०नोशाद, हाजी अहसान अंसारी,प्रदीप ठाकुर,जफर मलिक,जीशान अंसारी एड०,शेख वलीउल्लाह, इस्माईल तुर्क,बदरुद्दीन अंसारी,मास्टर अकील अहमद,सैफ मंसूरी,नोशाद अहमद मुन्ना,नसीम अंसारी आदि कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।