आज दिनांक 24 अगस्त 2023 को सदरपुर सेक्टर 45 गणेश्वरम रेस्टोरेंट में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया

भारतीय किसान यूनियन मंच के नाम से नया संगठन बनाने का ऐलान किया गया
News

2023-08-25 11:53:42

नोएडा: पिछले सप्ताह भारतीय किसान परिषद से अलग होने की घोषणा करने वाले लोगों ने आज भारतीय किसान यूनियन मंच के नाम से नया संगठन बनाने का ऐलान किया गया। संगठन के ऐलान के साथ-साथ संगठन के संविधान की भी घोषणा की गई।

सुधीर चौहान को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रवक्ता का दायित्व दिया गया। गौतम लोहिया संगठन के राष्ट्रीय महासचिव होंगे। उनके साथ-साथ प्रमोद त्यागी, विक्रम यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुरेश त्यागी उपाध्यक्ष, रविंद्र हसराना , मास्टर ओम प्रकाश, दयाचंद सचिव, देवेंद्र यादव सह सचिव, फूल कुमार उपसचिव, राजवीर चौहान कोषाध्यक्ष , वीर सिंह मास्टर जी, मुनेश प्रधान सैनी , रवि चेची, संगठन मंत्री, राष्ट्रीय अशोक चौहान मीडिया प्रभारी तथा पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुनील भाटी जी को विधि प्रकोष्ठ का कार्यभार सोपा गया।

इसके साथ ही साथ तीन और विंग का ऐलान किया गया जिसमें आशीष चौहान को यूथ विंग का राष्ट्रीय अध्यक्ष, रिंकू यादव को राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया गया। महिला विंग में कुसुम चौहान जी को प्रवक्ता व अध्यक्ष व उषा प्रधान को महासचिव मनोनीत किया गया।

अप्रवासी प्रकोष्ठ में परविंदर सिंह को अध्यक्ष , सोहन सिंह को महासचिव तथा संजीव चौहान संगठन मंत्री,सतेंद्र गुर्जर को सह संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। भारतीय किसान यूनियन मंच ने अपने आप को पहले पूर्ण लोकतांत्रिक संगठन होने का भी दावा किया जिसमें अध्यक्ष पद के लिए हर 2 वर्ष में चुनाव होगा और लगातार दो बार अध्यक्ष बनने के पश्चात तीसरी बार 2 साल का कूलिंग पीरियड रहेगा। आगे की रणनीति के तहत सभी गांव में एक अध्यक्ष व महासचिव और ग्राम लेवल की कमेटी बनाई जाएगी।

भारतीय किसान यूनियन मंच जल्द ही अपना एक केंद्रीय कार्यालय बनाएगा जिसमें किसानों के लिए प्रार्थना पत्र लिखने तथा फोटोकॉपी आदि की व्यवस्था की जाएगी। नोएडा प्राधिकरण अथवा विभिन्न संस्थानों में प्रयोग में आए जाने वाले फार्म इत्यादि भी कार्यालय में उपलब्ध होंगे।

संगठन को पूर्णता व्यवस्थित पारदर्शी और आधुनिक संसाधनों के साथ चलाया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्र के काफी गणमान्य लोग उपस्थित रहे जिसमें चरण सिंह प्रधान, सूरज प्रधान, चमन प्रधान, मुनेश यादव, विनोद प्रधान, राजवीर चौहान ब्रह्म सिंह लोकेश चौहान आदि प्रमुखता रहे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion