होली का पर्व हमारे भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण त्योहार है लाल सिंह आर्य

होली उत्सव कार्यक्रम से एकता का संदेश लोगों में जागृत होता है महेंद्र सिंह यादव
News

2025-03-17 17:06:08

भिण्ड भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्य ने मौ नगर परिषद में आयोजित होली मिलन समारोह में सर्व समाज की जनता को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली हमारे भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण त्यौहार है शांति के सद्भावना भाईचारा बनाए रखने के लिए हम एक दूसरे के प्रति गले मिलकर होली पर्व बनाते हैं उन्होंने कहा भक्त प्रहलाद भगवान के भक्त थे और जिस तरह होलिका ने भक्त पहलाद को अपनी गोदी में लेकर अग्नि में बैठ गई और होली का तो जल गई लेकिन भक्त प्रहलाद श्री राम जी का उद्घोष करते हुए बच गए और तभी से हमारा होली का पर्व यह प्रारंभ होता है। होली रंगों का तथा हँसी-खुशी का त्योहार है। यह भारत का एक प्रमुख और प्रसिद्ध त्योहार है, जो आज विश्वभर में मनाया जाने लगा है रंगों का त्यौहार कहा जाने वाला यह पर्व पारंपरिक रूप से दो दिन मनाया जाता है। यह प्रमुखता से भारत तथा नेपाल में मनाया जाता है। यह त्यौहार कई अन्य देशों जिनमें अल्पसंख्यक हिन्दू लोग रहते हैं वहाँ भी धूम-धाम के साथ मनाया जाता है।पहले दिन को होलिका जलायी जाती है, जिसे होलिका दहन भी कहते हैं। दूसरे दिन, जिसे प्रमुखतः धुलेंडी व धुरड्डी,धुरखेल या धूलिवंदन इसके अन्य नाम हैं, लोग एक दूसरे पर रंग, अबीर-गुलाल इत्यादि फेंकते हैं, ढोल बजा कर होली के गीत गाये जाते हैं और घर-घर जा कर लोगों को रंग लगाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि होली के दिन लोग पुरानी कटुता को भूल कर गले मिलते हैं और फिर से दोस्त बन जाते हैं। एक दूसरे को रंगने और गाने-बजाने का दौर दोपहर तक चलता है। इसके बाद स्नान कर के विश्राम करने के बाद नए कपड़े पहन कर शाम को लोग एक दूसरे के घर मिलने जाते हैं, गले मिलते हैं और मिठाइयाँ खिलाते हैं।राग-रंग का यह लोकप्रिय पर्व वसंत का संदेशवाहक भी है।राग अर्थात संगीत और रंग तो इसके प्रमुख अंग हैं ही पर इनको उत्कर्ष तक पहुँचाने वाली प्रकृति भी इस समय रंग-बिरंगे यौवन के साथ अपनी चरम अवस्था पर होती है। फाल्गुन माह में मनाए जाने के कारण इसे फाल्गुनी भी कहते हैं। होली का त्यौहार वसंत पंचमी से ही आरंभ हो जाता है। उसी दिन पहली बार गुलाल उड़ाया जाता है। इस दिन से फाग और धमार का गाना प्रारंभ हो जाता है। खेतों में सरसों खिल उठती है। बाग-बगीचों में फूलों की आकर्षक छटा छा जाती है। पेड़-पौधे, पशु-पक्षी और मनुष्य सब उल्लास से परिपूर्ण हो जाते हैं। खेतों में गेहूँ की बालियाँ इठलाने लगती है। होली एक ऐसा रंगबिरंगा त्योहार है, जिसे हिन्दू धर्म के लोग पूरे उत्साह और सौहार्द के साथ मनाते हैं। प्यार भरे रंगों से सजा होली का त्योहार हिन्दू धर्म के लोगो के बीच भाई-चारे का संदेश देता है। इस दिन सभी लोग अपने पुराने गिले-शिकवे भूल कर गले लगते हैं और एक दूजे को गुलाल लगाते हैं। बच्चे और युवा रंगों से खेलते हैं। होली रंगो और खुशियों का त्योहार है। होली का त्यौहार विश्व भर में प्रसिद्ध है। होली का त्यौहार हिंदू धर्म में मनाया जाने वाला दूसरा सबसे बड़ा त्यौहार है। इस त्यौहार को रंगो के त्यौहार के नाम से भी जाना जाता है। होली का त्यौहार भारत के साथ-साथ नेपाल, बांग्लादेश, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा जैसे कई देशों में भी प्रसिद्ध है। इस त्यौहार को सभी वर्गों के लोग मनाते हैं। वर्तमान में तो अन्य धर्मों को मानने वाले लोग भी इस त्यौहार को बड़ी धूमधाम से मनाने लगे हैं। इस त्यौहार में ऐसी शक्ति है कि वर्षों पुरानी दुश्मनी भी इस दिन दोस्ती में बदल जाती है। इसीलिए होली को सौहार्द का त्यौहार भी कहा गया है। ऐसा माना जाता है कि होली का त्योहार हजारों वर्षों से मनाया जा रहा है। होली का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि होली पूरे देश में बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाई जाती है। होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है, जिसमें लोग अग्नि के चारों ओर एकत्र होकर बुराई पर अच्छाई की विजय का उत्सव मनाते हैं। दूसरे दिन मुख्य उत्सव होता है। लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ देते हैं और मिठाइयाँ खाते हैं।भाजपा जिला अध्यक्ष नरवरिया ने समस्त मातृशक्ति को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सब बहाने फूलों की होली अमीर और गुलाल की होली शांति या सद्भावना एवं सुख और समृद्धि तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए आगे बढ़कर मातृशक्ति होली उत्सव बनाकर खुशी का इंतजार करें। गोहद विधानसभा क्षेत्र के नगर परिषद मौ, बड़ी धूमधाम के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया जिसमें भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्य मध्य प्रदेश बीज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह यादव भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया मध्य प्रदेश बीज विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ राजकुमार सिंह कुशवाहा सहित लोगों ने बढ़-चढ़कर के हिस्सा लिया होली मिलन समारोह के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्य ने बोलते हुए कहा कि होली का त्यौहार आपसी भाईचारे का त्यौहार है इसे हम सबको मिलजुल कर मानना चाहिए हमारे देश अखंड भारत में पहले से तमाम सनातनी लोग रहते हैं, होली का त्योहार हमारे भारतीय संस्कृति की विशेष पहचान है जो कि हमें एकता का संदेश देती है उन्होंने कहा कि पहचान भारत में सिर्फ एक ही धर्म था सर्व समाज हमारे ही अंश हैं। देश के गौरवशाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने हमारे सनातन धर्म को मजबूत बनाने का कार्य किया है और उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में अयोध्या से लेकर के मथुरा तक काशी से लेकर हरिद्वार और वृंदावन बद्रीनाथ जैसे धार्मिक स्थलों को भी एक विकास की दिशा से जोड़ा गया। इस मौके पर सभी अतिथि गणों ने प्राकृतिक गुलाल से होली मिलन समारोह को धूमधाम के साथ संपन्न किया और सभी ने एक दूसरे को गुलाल वह फूलों की पंखुड़ियां से होली मनाई और एक भाईचारे का संदेश इस होली मिलन समारोह के साथ समाज में पहुंचा।भाजपा जिला अध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह नरवरिया ने होली मिलन समारोह में कहा होली एक ऐसा त्यौहार है जो कि हमारे एकता को मजबूती प्रदान करता है शांति सद्भावना सामाजिक समरसता को मजबूत करता है मध्य प्रदेश बीज विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह यादव ने कहा की होली का त्यौहार हम अपने सनातन धर्म को मजबूती के लिए बनाते हैं उन्होंने कहा होली और दिवाली हमारे दो त्यौहार हिंदुओं के महत्वपूर्ण है जो की हमारे सुख और समृद्धि के साथ हमें एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का काम करते हैं यह हमारे विशेष पहचान है कि आज हम यहां इस होली उत्सव में आए हैं तो नीचे थी हम अपने समाज को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लेकर जाएंगे। होली मिलन समारोह में ग्रामीण क्षेत्र से आई हुई होली फाग के रंगारंग कार्यक्रम की, दी। मण्डल अध्यक्ष श्री राम अख्तियार गुर्जर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र गुर्जर सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion