ग्राम ढोंचरा में होली मिलन समारोह में, संपन्न हुआ

रंगपंचमी पर होगा फाग उत्सव : फूलों की खेली जाएगी होली, गाए जाएगी फाग
News

2025-03-20 15:04:33

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा आयोजित होली महोत्सव के रंगपंचमी पर जिले के ग्राम ढोंचरा में होली मिलन समारोह एवं फाग उत्सव का आयोजन किया।रंगपंचमी के फाग उत्सव पर गुलाल फूलों से होली खेली जाएगी एवं फाग के लोक गीतों का आयोजन किया जाएगा।इस होली मिलन समारोह एवं फाग उत्सव का आयोजन भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र टंटी राजावत द्वारा किया जा रहा है।इस आयोजन पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र टंटी राजावत ने बताया कि रंगपंचमी पर फाग इसलिए मनाई जाती है क्योंकि यह होली के बाद रंगों का उत्सव है, जहां लोग रंग खेलकर और फाग (पारंपरिक लोक गीत) गाकर खुशियां मनाते हैं।फाग, होली के दौरान गाए जाने वाले पारंपरिक लोक गीत हैं, जो सदियों से होली के उत्सव का अभिन्न अंग हैं।किसान मोर्चा जिला महामंत्री धर्मेंद्र टंटी राजावत ने बताया कि रंगपंचमी पर लोग गुलाल से होली खेलते हैं और फाग गाते हैं, जो इस बात का प्रतीक है कि इस दिन वायुमंडल अपने शुद्धतम रूप में होता है और रंगों की दैवीय चमक से भगवान प्रसन्न होते हैं। रंग पंचमी के अवसर होली गायक कलाकारों द्वारा सुंदर गीतों की प्रस्तुति दी गई सभी ग्राम वासियों ने एक दूसरे को अमीर और गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। सुंदर गीतों की प्रस्तुति में आज बिरज में होरी रे रसिया इस मधुर भजन पर ग्रामीण जन झूम उठे और सुंदर उन्होंने नृत्य किया ऐसा दिख रहा था की इसी गांव में राधा रानी स्वयं होली खेलने आए हो। किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र सिंह राजावत ने सभी ग्राम वासियों एवं किसान मोर्चा के समस्त पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को उनके माथे पर गुलाल लगाकर गले मिले और उन्होंने होली की शुभकामनाएं दी।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion