हिसार प्रेस क्लब ने पत्रकार सुरेश सहारण के पिता के निधन पर जताया शोक

वरिष्ठ पत्रकार सुरेश सहारण के पिता निहाल सिंह सहारण के निधन पर हिसार प्रेस क्लब ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
News

2025-04-01 21:53:28

वरिष्ठ पत्रकार सुरेश सहारण के पिता निहाल सिंह सहारण के निधन पर हिसार प्रेस क्लब ने गहरा शोक व्यक्त किया है। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। क्लब की आपात बैठक क्लब के कार्यालय में क्लब के सम्मानित सदस्य एंव आकाशवाणी केन्द्र हिसार के निदेशक पवन कुमार की अध्यक्षता में हुई जिसमें 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर आकाशवाणी केन्द्र हिसार के निदेशक पवन कुमार ने कहा कि वे सादगी व सरलता के लिये जाने जाते थे। उन्होंने कहा कि धार्मिक भावना से ओत-प्रोत श्री निहाल सिंह सहारण जी सदैव समाज की भलाई के कार्यों में लगे रहते थे। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। इस अवसर पर क्लब के प्रधान राज पराशर, सचिव इकबाल सिंह, राजेश्वर बेनिवाल, जगदीप श्योराण, शीश पाल वर्मा, महेन्द्र गोयल, गुलशन बजाज, प्रवीन सोनी, सतबीर सिंह, मुकेश सैनी, उदय सिंह सहित क्लब के अन्य सदस्य व मनोहर मोर्चा के संस्थापक सुभाष ढ़ींगड़ा, समाजसेवी अशोक गांधी भी मौजूद थे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion