श्रावण के पहले सोमवार पर हाई अलर्ट एएसपी ने शिव मंदिरों का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

पंजाबनगर शिव मंदिर एवं भमरव्वा मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात
News

2026-08-04 05:01:46

रामपुर, 3 अगस्त। श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी भारी भीड़ के बीच रामपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में रही। अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना सिविल लाइन क्षेत्र के पंजाबनगर शिव मंदिर एवं भमरव्वा मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर, कांवड़ मार्ग, पार्किंग, बैरिकेडिंग, ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए इंतजामों की बारीकी से समीक्षा की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखते हुए किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी का निर्वहन किया जाए। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पूरे श्रावण मास में सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जाएगी।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion