2026-08-04 04:55:54
रामपुर, 3 अगस्त। कांवड़ यात्रा को लेकर रामपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आई। सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक ने स्वयं नगर क्षेत्र के कांवड़ मार्गों और प्रमुख डायवर्जन स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन और कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए।
संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने, ट्रैफिक डायवर्जन को प्रभावी बनाने तथा आम नागरिकों को न्यूनतम असुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस प्रशासन ने संदेश दिया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी और किसी भी तरह की लापरवाही पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।