2024-01-12 16:21:28
मथुरा जनपद में स्थापित श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर के एक हिस्से में स्थित शाही मस्जिद ईदगाह के कोर्ट कमिश्नर सर्वे के लिए कमेटी गठित किए जाने के मामले पर गुरुवार को हाईकोर्ट में न्यायाधीश मयंक जैन के न्यायालय में सुनवाई हुई।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर के एक हिस्से में शाही मस्जिद ईदगाह बनी हुई है। हिंदू पक्ष की ओर से अलग-अलग न्यायालय में वाद दायर कर रखे है। हाईकोर्ट वर्तमान में डेढ़ दर्जन विचाराधीन है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष हिंदू पक्षकार वादी महेंद्र प्रताप अधिवक्ता ने बताया, आज उनकी तरफ से मस्जिद का कोर्ट कमिश्नर सर्वे के लिए गठित किए जाने की वाली कमेटी में एक रिटायर जज और दो अधिवक्ता रखने की मांग की गई थी। सुनवाई के बाद कमेटी गठन किए जाने के फैसले को हाईकोर्ट ने रिजर्व कर लिया है।
उन्होंने बताया, हाईकोर्ट ने 18 में से तीन वाद को अलग कर शेष को एक करके सुनवाई किए जाने के भी आदेश किए है। उन्होंने बताया कि जिन तीन वादों को अलग किया गया है। उनमें एक वाद उनका भी शामिल है, जो आगरा से प्रतिमा लाने का है। उन्होंने बताया कि, अब कोर्ट में 15 वादों की सुनवाई एक ही वाद में शामिल कर की जाएगी।
निर्णय आने तक श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर किया भजन कीर्तन
शाही मस्जिद ईदगाह के कोर्ट कमिश्नर सर्वे के लिए आज कमेटी गठन होने आशा में आज श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के पदाधिकारियों ने लड्डू गोपाल के साथ श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुख्य गेट पर भजन कीर्तन किया।
न्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया, इलाहाबाद हाई कोर्ट को आज शाही मस्जिद ईदगाह के कोर्ट कमिश्नर सर्वे के लिए कमेटी गठन पर पर आज फैसला सुनाना था, पर न्यायालय ने इसे सुरक्षित कर लिया है। इस फैसले को लेकर सुबह से ही वादी दिनेश शर्मा और श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के पदाधिकारियों ने लड्डू गोपाल को लेकर मुख्य गेट पर भजन कीर्तन किया। सभी न्यायालय के आदेश का इंतजार कर रहे थे। करीब सवा तीन बजे कोर्ट की तरफ से फैसला सुरक्षित रखने की जानकारी मिलने परकृष्ण भक्त थोड़ा मायूस हुए, पर कहा, ठाकुर जी के यहां देर है अंधेर नहीं। आज नहीं तो कल फैसला अवश्य आएगा। न्यास के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पाठक, राष्ट्रीय महामंत्री कन्हैया लाल बृजवासी, मध्यप्रदेश अध्यक्ष उमेश चंद्र सोनी, राष्ट्रीय सचिव डॉ जमुना देवी शर्मा,
प्रदेश मीडिया प्रभारी रिचा शर्मा, महानगर अध्यक्ष नरेश ठाकुर, राहुल गौतम, भारत कश्यप, बीडी चौधरी, अश्वनी शर्मा, सुखराम कमल, अनुराधा शर्मा, सरोज गोला, अनुराधा चौधरी, वंदना, राखी भजन-कीर्तन में शामिल हुई।