ड्यूटी से वापस लौट रहे हैड कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत

रात में ड्यूटी से वापस लौट रहे हेड कांस्टेबल को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी
News

2025-04-05 21:07:02

अनुपम सन्देश / संवाददाता मूंढापाडे। रात में ड्यूटी से वापस लौट रहे हेड कांस्टेबल को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई हादसा जनपद बरेली के फतेहगंज थाना पश्चिमी क्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ शुक्रवार रात चालीस वर्षीय हैड कांस्टेबल वाजिद अली पुत्र साबिर निवासी दलपतपुर मूंढापांडे मुरादाबाद रोज़ की तरह अपनीं बाइक द्वारा ड्यूटी से घर बरेली वापस लौट रहे थे पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी और फरार हो गया। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस ने उनको आननफान में एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने देखते ही उनको मृत घोषित कर दिया। हैड कांस्टेबल वाजिद अली 2006 बैच में सिपाही पद पर उतर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुए थे। इन दिनों उनकी तेनाती बरेली जनपद के शाही थाने में हैडकांडेबल के पद पर थी। वाजिद अली अपने परिवार बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के फाईक इंक्लेव में रहते थे परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चें हैं। हादसे की सूचना पाकर घर वालों का रो रो कर बुरा हाल है। इसकी खबर पाकर पूरे पुलिस प्रशासन में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को शव उनके पैतृक गांव पुलिस वाहन द्वारा पहुंचा जहां पर उनको सुपुर्द खाक किया गया पुलिस महकमा साथ रहा अचानक हुए हादसे से गांव में सन्नाटा पसर गया जिसने सुना गमगीन हो गया और सांतवना देने उनके घर की ओर दौड़ा पिता साबिर ,मां शमशीदा, पत्नी डोली,बेटा अज्जू और मौ उजैर का रो रो कर बुरा हाल हो गया वाजिद अली के पांच भाई शाकिर, जाकिर ,राशिद, साजिद, और माजिद हैं।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion