हरियाणा महिला विकास निगम दे रहा है शिक्षा पर ऋण सुविधा का लाभ डीसी

-डीसी अभिषेक मीणा ने दी निगम की योजना के बार में जानकारी
News

2025-04-23 19:22:10

रेवाड़ी, हरियाणा महिला विकास निगम के द्वारा लड़कियों/महिलाओं को देश विदेश में उच्च शिक्षा के लिए बैंको के माध्यम से शिक्षा ऋण प्राप्त करने पर ब्याज दर में 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान दिया जाता है। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार लड़कियों/महिलाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने पर ब्याज दर में 5 प्रतिशत ब्याज दर से सब्सिडी देने के लिए वचनब्ध है ताकि महंगे ब्याज दर के कारण कोई भी छात्रा उच्च शिक्षा प्राप्त करने से वंचित न रहे। डीसी ने बताया की भारत सरकार के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को गति प्रदान करने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा महिला विकास निगम के माध्यम से लड़कियों/महिलाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े, इसलिए यह योजना चलाई जा रही है। लड़कियों/महिलाओं को तकनीकी, डिप्लोमा, स्नातकोत्तर, पी.एच.डी व अन्य उच्च शिक्षा कोर्स में दाखिला लेने के लिए हरियाणा महिला विकास निगम के द्वारा बैंको के माध्यम से ऋण उपलब्ध करवाया जाता है, जिसकी 5 प्रतिशत ब्याज राशि की क्षतिपूर्ति महिला विकास निगम के द्वारा की जाती है। डीसी ने बताया कि यह सुविधा प्राप्त करने के लिए आय, जाति से सम्बंधित कोई अन्य शर्त नही है, इसके लिए लड़कियों/महिलाओं का हरियाणा का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है। यह योजना लड़कियों/महिलाओं के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-25 में हरियाणा महिला विकास निगम रेवाड़ी द्वारा 71 लड़कियों/महिलाओं को 41,62,408/- रूपए की राशि दी जा चुकी है। इस योजना का लाभ लेने के लिए हरियाणा महिला विकास निगम, सती कालोनी, गली नं -3, नाई वाली चौक, रेवाड़ी कार्यालय या दूरभाष 01274-225294 से संपर्क करे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion