हकृवि की छात्रा राजबाला का जापान में पीएचडी के लिए हुआ चयन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौलिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय के सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग की छात्रा राजबाला यादव का टोक्यो यूनिवर्सिटी
News

2025-03-31 17:26:10

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौलिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय के सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग की छात्रा राजबाला यादव का टोक्यो यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर, जापान में पीएचडी के लिए चयन हुआ है। इस दौरान सारा खर्च टोक्यो यूनिवर्सिटी जापान द्वारा वहन किया जाएगा। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज ने छात्रा को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। कुलपति ने बताया कि चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय विश्व स्तर के विश्वविद्यालयों में शुमार है। विश्वविद्यालय के अनेक विद्यार्थी न केवल विदेशों में पढ़ाई के लिए जाते हैं बल्कि विदेशों से भी अनेक छात्र यहां पर शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। राजबाला ने बताया कि वह रेवाड़ी (हरियाणा) की रहने वाली है। उनके पिता सतबीर सिंह सरकारी कर्मचारी हैं। उनकी माता पूनम एक ग्रहणी है। राजबाला ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व शिक्षकों को दिया है। राजबाला यादव का दाखिला पीएचडी के लिए हकृवि और टोक्यो यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर, जापान के बीच हुए समझौते में स्पेशल एक्सचेंज स्टूडेंट प्रोग्राम के तहत हुआ है। राजबाला पीएचडी की पहली छात्रा है जिसका इस प्रोग्राम के अंतर्गत चयन हुआ है। पीएचडी के दौरान पढ़ाई व रहने का शुल्क टोक्यो यूनिवर्सिटी आफ एग्रीकल्चर, जापान द्वारा वहन किया जाएगा तथा छात्रवृत्ति भी दी जाएगी। राजबाला टोक्यो यूनिवर्सिटी के परिसर माइक्रोबायोलॉजी प्रयोगशाला में डॉ उचीनों के साथ फरमंटिड फूड में जीवाणुओं की विविधता और गुणवत्ता पर काम करेंगी। छात्रा ने अपनी स्नातकोत्तर की पढ़ाई सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग में सहायक वैज्ञानिक डॉ. अजय जांगड़ा के मार्गदर्शन में की है। इस अवसर पर मौलिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. राजेश गेरा, अंतरराष्ट्रीय सैल की प्रभारी डॉ. आशा क्वात्रा व सहायक वैज्ञानिक डॉ. अनुज राणा उपस्थित रहे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion