2025-02-01 20:27:04
अलीगढ़। थाना बरला पुलिस टीम ने एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा व कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस ने अभियुक्त अकबर पुत्र असगर निवासी ग्राम नगला कसाव थाना बरला जनपद अलीगढ को मय एक तमंचा 12 बोर मय एक कारतूस 12 बोर सहित नगला कसाव चौराह के पास से गिरफ्तार किया गया।