2025-04-12 22:13:45
अलीगढ / समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव का क्वार्सी स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर के नेतृत्व में फूल माला, पुष्प गुच्छ देकर जोरदार स्वागत किया गया। लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष मो. सालिम ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव को संविधान के जनक बाबा साहब डा भीमराव अम्बेडकर की फोटो भेंट की । इस दौरान लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने बीजेपी सरकार पर नौजवानों, बेरोजगारों ,छात्रों के साथ छल करने का आरोप लगाते हुए जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में छात्र नौजवान बेरोजगार अपने को चला हुआ महसूस कर रहा है। उच्च शिक्षा लेने के लिए फीस में निरंतर वृद्धि होती जा रही है। इससे निर्धन गरीब परिवार का छात्र उच्च शिक्षा ग्रहण करने से वंचित हो रहें हैं । बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई है। नौजवान शिक्षा ग्रहण करने के बावजूद भी बेरोजगारी का दंश झेल रहा है। महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है। इस पर लगाम लगाने में सरकार पूरी तरह फेल है। अगर इसके विरुद्ध कोई आवाज उठाता है तो बुलडोजर चलाने का भी काम किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष मो सालिम सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में प्रतिदिन हत्यायें, लूट, बलात्कार और हिंसा हो रही हैं प्रदेश में जंगल राज क़ायम हो गया है नौजवान बेरोजगार और देश की जनता पूरी तरह ऐसी निकम्मी सरकार से ऊब चुकी है। 2027 में विधानसभा चुनाव में जवाब देने के लिए तैयार है। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से मो. सालिम जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी, ठा. श्योराज सिंह जादौन जिला उपाध्यक्ष, ठा. प्रमोद सिंह पुंढीर जिला उपाध्यक्ष, डा राधेकृष्ण राधे जिला उपाध्यक्ष, नेकसे लाल धनगर, ब्रज मोहन धनगर, रमेश चंद्र धनगर, दौलत सिंह धनगर, विशाल चौहान, विकास धनगर, नितिन बघेल, सुनील कुमार सहित तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे।