2026-08-04 05:27:58
मसवासी, रामपुर। भारतीय जनता पार्टी के समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश उत्सव के पावन अवसर पर गुरु जी की जन्मस्थली काशी की पवित्र धरा से लाई गई पावन मिट्टी से भरे कलश यात्रा का मसवासी नगर के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने कलश का दर्शन कर संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की तथा उनके बताए समता, मानवता, प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि यह पावन कलश केवल मिट्टी का पात्र नहीं, बल्कि संत रविदास जी के समरस समाज के दिव्य संदेश का जीवंत प्रतीक है। कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाई-बहनों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता करते हुए गुरु जी का आशीर्वाद प्राप्त किया और श्रद्धा-सुमन अर्पित किए इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिला मंत्री पवन कुमार, कार्यक्रम के जिला सह संयोजक रघुवीर जाटव, मंडल प्रभारी पंकज सैनी, मंडल अध्यक्ष जयवर्धन मौर्य, मंडल महामंत्री आशीष पाल, संजीव मौर्य, सेक्टर संयोजक संजीव गुप्ता, मंडल मंत्री ब्रह्मपाल सागर, सभासद बृजनंदन सागर, सोमपाल सागर, कुलदीप मौर्य, विजय मौर्य, बूथ अध्यक्ष महेश भारद्वाज, दिलीप मौर्य, दीपक सैनी, महिपाल दिवाकर, सोमपाल वाल्मीकि, अजय वाल्मीकि, राजेंद्र सागर सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के बताए आदर्शों पर चलने तथा सामाजिक समरसता, समानता एवं सद्भाव को सुदृढ़ बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।