2023-11-27 15:33:15
गाजियाबाद, आर्य समाज राज नगर के 39 वें सप्तदिवसीय वार्षिकोत्सव का भव्य शुभारंभ ऋगवेदीय महायज्ञ के साथ हुआ।महायज्ञ आचार्य नरेन्द्र वेदालंकर के ब्रह्मत्व में संपन्न हुआ।आज के सौभाग्यशाली यजमान दंपति श्रीमान सुभाष गर्ग एवं श्रीमती शिल्पा गर्ग प्रसिद्ध उद्योगपति समाजसेवी थे। सौभाग्यशाली यज्ञमान दंपत्ति को आज उनकी वैवाहिक वर्षगांठ पर श्री सत्यवीर चौधरी मंत्री आर्य समाज राजनगर ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। सुप्रसिद्ध भजनोंपदेशक पंडित कुलदीप आर्य ने ईश्वर भक्ति के भजनों से भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सर्वश्री श्रद्धानंद शर्मा सत्यवीर चौधरी वीरेंद्र नाथ सरदाना डॉक्टर ओमप्रकाश आर्य श्रीमती कौशल गुप्ता आदि उपस्थित थे आचार्य जी ने यज्ञोप्रांत यज्ञमानों को आशीर्वाद प्रदान किया तथा उनके सुखद जीवन की प्रभु से प्रार्थना की।उन्होंने वेदोत्पत्ति विज्ञान,सृष्टि उत्पत्ति स्थिति और प्रलय,यज्ञ और पर्यावरण, पुनर्जन्म वा कर्मफल,आत्मा,मन एवं प्राण विषय पर प्रकाश डाला।