प्रियंका शर्मा द्वारा निर्मित कलाकृतियों “मोहिनी द डिज़ायर” का भव्य आयोजन

सुप्रसिद्ध चित्रकार सुश्री प्रियंका शर्मा द्वारा निर्मित कलाकृतियों “मोहिनी द डिज़ायर” का भव्य आयोजन
News

2025-04-13 21:39:56

दिल्ली। सुप्रसिद्ध चित्रकार सुश्री प्रियंका शर्मा द्वारा निर्मित कलाकृतियों “मोहिनी द डिज़ायर” का भव्य आयोजन दिनांक 06 अप्रैल से 12 अप्रैल तक इंडियन हैबिटेट सेंटर नई दिल्ली पर किया गया। चित्रकला प्रदर्शनी उद्घाटन समारोह से समापन समारोह तक देश-विदेश से विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्तियों में मुख्यतः भारत प्रकाशन के प्रबन्ध निदेशक अरुण गोयल, सर्व ब्राह्मण महासभा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी विशेष आमंत्रित सदस्य अरुण शर्मा “लक्की हिन्दुस्तानी”, करणी सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू, पूर्व दिल्ली प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष एवं ई-रिक्शा कमेटी चेयरमैन अनुज शर्मा, गुरुद्वारा प्रबंधक भूपिन्दर सिंह गिन्नी, वरिष्ठ चित्रकार एवं पूर्व प्रिंसिपल डीसीए परमजीत सिंह, ऐडवोकेट जनरल दीपक सबरवाल, डायरेक्टर जनरल दूरदर्शन के.सतीश नंबूदिरीपद, पूर्व आईएएस रोबिन गुप्ता, रेखा भार्गव, रुचिका शर्मा, संदीप पाल, प्रभप्रीत सिंह, शबनम शर्मा, वीरेन्द्र शर्मा, सौम्य गर्ग, सागर माथुर सहित अनेकों महानुभावों ने सम्मिलित होकर प्रियंका शर्मा के द्वारा बनाई गई कलाकृतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। भारतीय नारीशक्ति के विभिन्न स्वरूप को दर्शाती एकल चित्रकला प्रदर्शनी नारी के अतिरेक सौंदर्य को प्रकट करती है। खैरागढ़ से फाइन आर्ट में मास्टर कर चुकी प्रियंका शर्मा 10 से ज्यादा एकल चित्र प्रदर्शनी आयोजित कर चुकी है। प्रियंका ने अपने चित्रों का विषय महिलाओं के चार रूप पर केंद्रित किया है मोहिनी, माया, तृष्णा और रति। प्रियंका का मानना है कि हर महिला सुंदर दिखना चाहती है, लेकिन महिलाओं की असली सुंदरता चेहरे का आकर्षण नहीं बल्कि आत्मा और रचनात्मकता में झलकता है। उन्होंने बताया कि हमारे देश में नारी की तुलना देवी से की जाती है। इस प्रदर्शनी में प्रदर्शित कलाकृतियों में नारी का वही रूप देखने को मिलेगा। उल्लेखनीय है कि उनकी कला में विशेषता इसमें नहीं है कि वह कितनी देखने योग्य है बल्कि इसमें है की वह हमें उनकी ओर देखने के लिए आकर्षित करती है। प्रियंका के चित्रों को जितना ध्यान से देखा जाता है उसमें उतने ही नए अर्थ निकलते आते हैं। दर्शक अपने मन के भावों को इसमें रोपित कर सकते हैं। उनके द्वारा कैनवस पर उतरे तैल चित्रों में रंगों का चयन और संयोजन कमाल का है। उनके द्वारा बनाया गया एक-एक चित्र अपनी कहानी खुद बयां करता प्रतीत होता है। उनके सभी चित्र प्रकृति द्वारा निर्मित गूढ़ रहस्यों की खोज की दिशा में अग्रसर प्रतीत होते हैं।प्रियंका शर्मा द्वारा निर्मित कलाकृतियों “मोहिनी द डिज़ायर” का भव्य आयोजन

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion