सात दिवसीय एनएसएस शिविर का भव्य समापन

पंचकूला - ( प्रीति धारा ) -राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सेक्टर-1, पंचकूला के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष
News

2026-03-27 23:54:45

पंचकूला - ( प्रीति धारा ) -राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सेक्टर-1, पंचकूला के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य एवं गरिमामय समापन हुआ। समापन समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शैलजा छाबड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की अपने संबोधन में डॉ. शैलजा छाबड़ा ने कहा कि एनएसएस केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम है, जो उनमें सेवा, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करता है। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय एवं कीर्ति मलिक ने शिविर के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ. अनिल कुमार पांडेय ने सात दिवसीय शिविर की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि शिविर के दौरान स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता, सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जनजागरण, तथा विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से स्वयंसेवकों ने न केवल समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई, बल्कि व्यावहारिक ज्ञान एवं नेतृत्व कौशल भी अर्जित किया। शिविर के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया। इकाई एक से स्वयंसेवक चंद्रू तथा इकाई दो से स्वयंसेवक कुमकुम को श्रेष्ठ शिविरार्थी घोषित किया गया। वहीं इकाई दो से गुड़िया, चांदनी और इकाई एक से सागर एवं दृश्य चंदेल को श्रेष्ठ स्वयंसेवक के रूप में सम्मानित किया गया। समापन समारोह में स्वयंसेवकों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहे, जिनमें हरियाणवी एवं पंजाबी लोक नृत्यों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion