2025-04-06 19:12:32
गुरुग्राम 06 अप्रैल । श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की गोहाना जिला इकाई का गठन आज गोहाना में संघ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्दु बंसल की अध्यक्षता में किया गया। जिस में अनिल जिंदल को गोहाना इकाई का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उक्त जानकारी देते हुए भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ नई दिल्ली की राष्ट्रीय प्रवक्ता व श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्दु बंसल ने बताया कि श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा मैं नही हम की नीति पर काम करता है आज उसी कड़ी में श्रमजीवी पत्रकार संघ की मजबूती के लिये गोहाना इकाई का गठन किया गया है जिस में गोहाना के वरिष्ठ पत्रकार अनिल जिंदल को जिलाध्यक्ष , भंवर सिंह को महासचिव व मुख्य संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र को बनाया गया है, कुल 13 पत्रकारों की जिला कार्यकारिणी बनाई गई है। गोहाना की जिला कार्यकारिणी- जिला अध्यक्ष - अनिल जिंदल, जिला उपाध्यक्ष - सुनील जिंदल महासचिव - भंवर सिंह, मुख्य संरक्षक - राजेन्द्र कुमार, संग़ठन सचिव - जगबीर जैन, जिला सचिव - नरेश शर्मा, जिला सह सचिव - प्रीति सिंघल जिला प्रचार सचिव - संदीप , जिला मुख्य मीडिया प्रभारी - सारिका नरवाल, जिला सोसल मीडिया प्रभारी - अनिल खत्री, जिला प्रिंट मीडिया प्रभारी -विवेक अहलावत, जिला इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रभारी - राजेश पांचाल, मुख्य सलाहकार - मेनका देशवाल के नाम शामिल है। डॉ बंसल ने बताया कि गोहाना की तरह ही अब सम्पूर्ण हरियाणा में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की जिला कार्यकारिणी बनाई जाएंगी। इस अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के महासचिव राजेश आहूजा ने संघ के आगामी कार्यकर्मो के बारे पत्रकारों को अवगत करवाया।कार्यक्रम में उपस्थित संघ के मुख्य संरक्षक डॉ. डीएल मल्होत्रा ने संघ द्वारा किये गए पत्रकार हितार्थ कार्यो के बारे जानकारी दी। बैठक का संचालन संघ के प्रदेश प्रवक्ता नवीन बंसल ने किया उन्होंने कहा कि संघ सभी पत्रकारों को एक साथ ले कर चलता है उन्हों ने संघ द्वारा भारत सरकार व हरियाणा सरकार के समक्ष रखी गई 10 सूत्रीय मांगों के बारे पत्रकारों को अवगत करवाया साथ ही पत्रकार एकता पर जोर दिया। संघ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनिल जिंदल ने अपनी नियुक्ति के लिये श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्दु बंसल के साथ साथ सभी पत्रकारों व समस्त प्रदेश कार्यकारिणी का धन्यवाद किया। व संघ के प्रति निष्ठा व्यक्त की बैठक में मुख्य रूप से श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्दु बंसल के साथ - साथ प्रदेश महासचिव राजेश आहूजा, प्रदेश संरक्षक डॉ डीएल मल्होत्रा, प्रदेश प्रवक्ता नवीन बंसल,गोहाना इकाई के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अनिल जिंदल, रूपेश, सुनील जिंदल,संदीप कुमार, मेनका,प्रीति सिंघल,मदन, अजय,नरेश शर्मा,देवेंद्र कुमार,परमजीत सिंह,जगबीर जैन के साथ साथ सैकड़ो पत्रकार उपस्थित थे।