नोएडा लिफ्ट प्रकरण गिरधारी लाल कन्ट्रेक्शन प्राईवेट लिमिटेड का जीएम गिरफ्तार,अब तक आठ मजदूरों की हुई मृत्यु

थाना बिसरख पुलिस ने द्वारा मुकदमा उपरोक्त में नामजद/वांछित अभियुक्त देवेन्द्र सिंह उर्फ देवेन्द्र शर्मा को
News

2023-09-16 17:31:52

ग्रेटर नोएडा संवाददाता,थाना बिसरख पुलिस ने द्वारा मुकदमा उपरोक्त में नामजद/वांछित अभियुक्त देवेन्द्र सिंह उर्फ देवेन्द्र शर्मा को उसके निवास स्थान से विला नंबर 48 हेरीटेज फ्लोर एण्ड विलाज जलपुरा थाना ईकोटेक थ्री गौतमबुद्धनगर को दबिश देकर शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उपरोक्त अभियुक्त थाना बिसरख पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 777/2023 धारा 304, 308, 337, 338, 287, 34 भादवि व 7 सीएल एक्ट के तहत वांछित चल रहा था।गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।घटना के सम्बन्ध में विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि उक्त गिरफ्तार व्यक्ति गिरधारी लाल कन्ट्रेक्शन प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी का जीएम के पद कार्यरत है तथा थाना बिसरख क्षेत्र में निर्माणाधीन प्रोजेक्ट पर बन रहे टावर सी-12 की देखरेख की पूरी जिम्मेदारी इसकी थी।

कार्य कर रहे मजदूरों की पैसेन्जर लिफ्ट को इनके द्वारा सही समय पर ठीक नहीं कराया गया जबकि पूर्व में मजदूरों व ठेकेदारों द्वारा लिफ्ट गड़बड़ करने के सम्बन्ध में इसकी सूचना दी गयी थी। फिर भी इसके द्वारा लिफ्ट का लगातार बारिश होने पर भी संचालन करवाते रहे। जिससे अप्रिय घटना घटित हुयी है। गौरतलब है कि 15 सितम्बर 2023 को आम्रपाली ड्रीम वेली प्रोजेक्ट में प्रातः समय करीब 9 बजे कन्ट्रेक्शन साईट टेकजोन-4 में सी ब्लाक के टावर नंबर 12 पर 14वीं मजिल से पैसेन्जर लिफ्ट गिर जाने के कारण इस्ताक अली पुत्र इरशाद अली निवासी ग्राम फतेहजोर बिसरोलिया थाना कोतवाली बलरामपुर जिला बलरामपुर उत्तर प्रदेश उम्र 23 वर्ष, अरूण तांती मंडल पुत्र रूदल मंडल निवासी ग्राम हुश्यारी थाना खौसी जिला बांका बिहार उम्र 40 वर्ष, विपोत मंडल पुत्र दीनू मंडल निवासी ग्राम भागूडीह थाना अहमदाबाद जिला कटियार बिहार उम्र 45 वर्ष, आरिस खान पुत्र शाकिर निवासी गांव सियाली जागीर थाना हसनपुर जनपद अमरोहा उम्र 22 वर्ष की मृत्यु हो गयी थी।

जबकि गंभीर रूप से घायल अरबाज पुत्र अर्शद निवासी ग्राम अजराङा थाना मुङाली जिला मेरठ उम्र 19 वर्ष, कुलदीप पुत्र दशरथ निवासी दीपकपुर थाना कोतवाली छिबरामऊ जिला कन्नौज उम्र 20 वर्ष, मानअली पुत्र मेहराज अली निवासी फेहतेजोर थाना रामपुर बन्धसरा जिला बलरामपुर उम्र 20 वर्ष, मौहम्मद अली खान पुत्र मौहम्मद आसिफ खान निवासी ग्राम सियाली, थाना हसनपुर जिला अमरोहा उम्र 18 वर्ष, कैफ पुत्र नन्नू निवासी ग्राम अजराङा थाना मुराङी जिला मेरठ घायल अवस्था में जिला अस्पताल में उपचाराधीन थे। जिसमें 16 सितम्बर 2023 को चार मजदूरों अरवाज, कुलदीप, मानअली, मौहम्मद अली उपरोक्त की इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी है। जबकि घायल मौहम्मद कैफ जिला अस्पताल में उपचाराधीन है।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion