2025-04-09 23:22:02
अलीगढ भारतीय किसान यूनियन का प्रतिनिधि मंडल सम्भागीय उप निदेशक प्रशासन अलीगढ़ मंडी परिषद से मिला जिन्हें चार सूत्रीय समस्या पत्र मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित दिया जिसमें राज्य क्रषि उत्पादन मंडी परिषद द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं में पात्रता की आयु पांच साल से आजीवन की जाय दुघर्टना में मानव मृत्यु होने पर कम-से-कम पच्चीस लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाय खेत खलिहान अग्निकांड योजना में अग्नि से फसल क्षति ग्रस्त होने पर एक लाख रुपए प्रति एकङ की दर से क्षतिपूर्ति की जाय मुख्यमंत्री उपहार योजना में त्रैमासिक डा में प्रथम उपहार 8 हास पावर इंजन के स्थान पर 12 हास पावर किलोसकर कि लिस्टर टाइप इंजन किया जाय छमाही डा में 35 हार्स पावर टैक्टर को 50 हार्सपावर किया जाय पावर टिलर के स्थान पर 15 हास पावर टैक्टर किया जाय संख्या भी दो गुना बढ़ायी जाय साथ ही गल्ला मंडी छर्रा में गल्ला की तौल जो बोरियों द्वारा करायी जारही है वह जारी रखी जाय प्रतिनिधि मंडल में पूर्व जिला महासचिव चौधरी नवाब सिंह भाकियू अलीगढ़ शयौवीर सिंह बिजेंद्र सिंह भोली सिंह बाबूसिंह पवन कुमार सिंह तिलक सिंह गुलाब सिंह शिवचरन दास आदि शामिल थे