2025-04-07 18:11:03
बरवाला । भाजपा हांसी जिला इकाई की ओर से पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हांसी जिला अध्यक्ष अशोक सैनी ने की जबकि लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा इसमें विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंत्री व जिला अध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई दी। जिला अध्यक्ष अशोक सैनी ने कहा कि पार्टी संगठन के निर्देशानुसार हांसी को सांगठनिक जिला बनाया गया है और उन्हें अध्यक्ष के तौर पर सेवा का जिम्मा मिला है, इसके लिए वे संगठन के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि हमारा जिला बनने के बाद यह पहला स्थापना दिवस आया है, जिसके चलते स्थापना दिवस व नए सांगठनिक जिले ने कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना कर दिया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता कड़ी मेहनत व समर्पण भाव से काम करते हुए केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याण की योजनाओं को जन-जन तक पहुुंचाएं ताकि पार्टी के अंत्योदय के सिद्धांत को साकार किया जा सके। मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा दिनरात की गई मेहनत के फलस्वरूप ही पार्टी विश्व की नंबर वन पार्टी बनी है। हर कार्यकर्ता ने समर्पण भाव से काम करते हुए पार्टी को इस बुलंदी तक पहुंचाया है, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। उन्होंने सभी को नवगठित हांसी जिला में पहली बार मनाए गए स्थापना दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा पार्टी नेता रणधीर सिंह धीरू, मंडल अध्यक्ष मोनू संदूजा, पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा,रोशन लाल, देविंदर शर्मा, महेश शर्मा, राजेश गर्ग, सुरेश सिंगला, बुधराम गुप्ता, डॉ. राज मेहता, कृष्ण पिलानी, आशा रानी व कैलाश रानी सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।