पूर्व मुख्य सचिव आरएस वर्मा को उल्लेखनीय सेवाओं के लिए याद किया जाएगा रणबीर गंगवा

हरियाणा सरकार के जन स्वास्थ्य एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने हरियाणा सरकार के पूर्व मुख्य सचिव आरएस वर्मा के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है।
News

2025-01-17 19:04:16

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार के जन स्वास्थ्य एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने हरियाणा सरकार के पूर्व मुख्य सचिव आरएस वर्मा के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। रणबीर गंगवा ने कहा कि मुख्य सचिव के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान हरियाणा राज्य के विकास के लिए उनके द्वारा की गई उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। श्री गंगवा ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी कमी कभी पूरी नहीं हो पाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह प्रार्थना करते हैं कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। वहीं रोहतक के पूर्व उपायुक्त आरएस वर्मा ने भी उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि 84 वर्षीय स्व. आरएस वर्मा 1964 बैच के आईएएस अधिकारी थे। उन्हें प्रदेश के कई मुख्यमंत्रियों के साथ कार्य करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने पूरी मेहनत और लगन के साथ प्रदेश की सेवा की। पूर्व उपायुक्त आरएस वर्मा ने कहा कि वह समय-समय पर पूर्व मुख्य सचिव स्व. आरएस वर्मा से मिलते रहे। मुलाकात के दौरान हमेशा उनका भरपूर मार्गदर्शन मिला।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion