2025-03-24 22:54:05
अलीगढ़। भारत विकास परिषद वैभव शाखा की एक बैठक सेन्टर प्वॉइट स्थित एक होटल में आयोजित की गयी। बैठक में नवीन सत्र 2025 26 हेतु अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष के चयन हेतु की गई जिसमें अतिथि के रूप में प्रभात वार्ष्णेय, रजनीश एवं पर्यवेक्षक रविंद्र राष्ट्रीय एवं संस्थापक अध्यक्ष संजीव वार्ष्णेय, वैभव द्वारा मॉ भारतीय एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शुभारंभ किया। सत्र 2024 25 के अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, सचिव अभिषेक गुप्ता व कोषाध्यक्ष रोहित वंशिका द्वारा सभी अतिथियों का पटका पहनकर स्वागत किया गया। जिसमें सत्र 2025-2026 हेतु अध्यक्ष सचिन अग्रवाल व सचिव अभिषेक गुप्ता उन्हें आगामी सत्र हेतु निर्विरोध निर्वाचित हुए एवं कोषाध्यक्ष हेतु अजय राठी का चयन हुआ। अन्य पदाधिकारियों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रोहित पीतल, उपाध्यक्ष रोहित वंशिका, सुमित साइंटिफिक, डॉक्टर विजयकांत, सह कोषाध्यक्ष शुभम राज सेंचुरी, जनसंपर्क अधिकारी पद पर अजय लिथो, अनुराग गुप्ता, संगठन सचिव आशीष राजा, सहसचिव दीपक अग्रवाल, अमित अग्रवाल पीतल, मीडिया प्रभारी एवं आईटी सचिव निखिल वार्ष्णेय को बनाया गया। अंकेक्षक सी.ए. रामबाबू चिकित्सा प्रभारी नवीन शर्मा, सह चिकित्सा प्रभारी पवन जिंदल आदि को जिम्मेदारी दी गई। पर्यवेक्षक एवं प्रांतीय महासचिव द्वारा सभी को पका पहनकर एवं माला पहनकर शुभकामनाएं दी।