2023-12-16 14:02:38
हमीरपुर। सेठ छोटेलाल अकादमी के 5 छात्र छात्राओं का राज्य सरकार के प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा प्रायोजित एवं जिला विज्ञान क्लब के द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में पुरुस्कार विजेता एवं मंडल स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयन हुआ है। जिसके बाद सभी चयनित विद्यार्थियों को सेठ छोटेलाल अकादमी में उनके चयन पर हर्ष व्यक्त करते उन्हें शुभकामनाएं दी गई। विद्यालय की प्रधानाचार्य आशिया बुसरा ने बताया कि बीते दिनों हमीरपुर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हुई राज्य सरकार के प्रौद्योगिकी विभाग के द्वारा प्रायोजित एवं जिला विज्ञान क्लब के द्वारा आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में कक्षा 9 के छात्र आदर्श सोनी ने चंद्रयान-3 का मॉडल बनाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा 9 की ही छात्र साध्वी तिवारी ने स्टेम सैल का मॉडल बनाकर 5वां स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा विद्यालय की छात्रा सृष्टि सिंह, शशांक सेन व शुभांगी गुप्ता के बनाये हुए मॉडलों को अगले चरण की मंडल स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयनित किया गया है। उन्होंने बताया कि उनके विद्यालय के छात्रों ने पहली बार इस प्रतियोगिता में प्रतिभा किया था। इस हिसाब से उनके छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा छात्र-छात्राओं को और अधिक प्रभावशाली मंडल बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिससे अन्य छात्र-छात्राओं में भी विज्ञान एवं तकनीकी के प्रति जिज्ञासा एवं रुचि जगाई जा सके।