कोसली विधानसभा के भाजपा के पांच मंडल अध्यक्ष सर्वसम्मति से निर्वाचित।

बिठवाना मंडल अध्यक्ष भी सर्वसम्मति से नियुक्त
News

2025-01-31 18:24:27

कोसली। भाजपा के संगठन पर्व के तहत रेवाड़ी जिले के कोसली विधानसभा के 5 मंडल अध्यक्ष एवं बावल विधानसभा के बिठवाना मंडल का मंडल अध्यक्ष सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। आज आयोजित हुई बैठक में बूथ अध्यक्षों ने अपने अपने मंडल में एक ही नाम पर सहमति बना मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति सर्वसम्मति से की। सभी छह मंडलों में प्रस्तावक, समर्थकों के हस्ताक्षर करवा कर फार्म भरे व निर्विरोध निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न की गई। जिनमें सुरेन्द्र को जाटूसाना मण्डल, अनूप सिंह को कोसली मंडल का, हरीश कुमार को नाहड़ मंडल का, गोपीचंद को डहीना मंडल का, सविता यादव को बेरली मंडल का तथा बलराज यादव सरपंच को बिठवाना मंडल अध्यक्ष का दायित्व दिया गया। इन नियुक्तियों के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। भाजपा जिला अध्यक्षा वंदना पोपली ने कहा कि रेवाड़ी जिले में कुल 15 मंडल हैं, जिनमें से अब तक 13 मंडल के मंडल अध्यक्ष निर्वाचित हो गए है। पोपली ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी ही नहीं,विश्व की सबसे अधिक अनुशासित व लोकतांत्रिक पार्टी भी है। मंडल अध्यक्ष के चुनावों में सर्वसम्मति से नियुक्ति होना संगठन के अनुशासन को दिखाता है। उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्ष पद न हो कर एक दायित्व है। नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने का संकल्प लिया है। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष हुकमचंद यादव, जिला सहचुनाव अधिकारी बलजीत यादव व प० हिमांशु पालीवाल, प्रवीण शर्मा, प्रदीप बववा, रामदत्त भरद्वाज, राम कंवार यादव, इंदर राव सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता ओर बूथ अध्यक्ष मौजूद थे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion