2025-03-22 19:54:23
अलीगढ़। रोरावर थाना क्षेत्र के शाहजमाल कर्बला इलाके में शनिवार को भीषण हादसा होने से बच गया। घर में खाना पकाने के दौरान सिलेंडर लीकेज होने से अचानक आग लग गई। जिसमें रसोई में काम कर रही महिला और उसकी बेटी बुरी तरह से झ़ुलस गई। चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और उन्होंने जैसे-तैसे करके आग बुझाई और मॉ बेटी की जान बचाई। इसके बाद पड़ोसी ही दोनों मॉ बेटी को लेकर जहॉ उनका इलाज जारी है, दोनों की हालत खतरे के बाहर बताई जा रही है, लेकिन दोनों कई जगहों पर गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना रोरावर क्षेत्र के शाहजमाल कर्बला इलाके में इस्लाम अपनी पत्नी शकीना और बेटी लकी के साथ रहते हैं। शनिवार को उनकी बेटी और पत्नी घर पर अकेली थी। उनकी पत्नी शकीना किचन में खाना पका रही थी, उनके सिलेंडर पाइप से गैस लीक हो रही थी, लेकिन वह समझ नहीं पाई। जैसे ही उन्होंने गैस जलाने के लिए आग जलाई, अचानक से आग लग गई और चीख पुकार मच गई। मां की आवाज सुनकर बेटी भी किचन में आ गई और वह भी झ़ुलस गई। इतनी देर में आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने पानी डालकर आग बुझाई और राहत काम शुरू किया। जब किचन में आग लगी तो शकीना घबरा गई और चिल्लाने लगी। उनकी चीख सुनकर जब बेटी लकी पहुंची तो वह अपनी मां को बचाने का प्रयास करने लगी। लेकिन इस बचाव में बेटी मां से ज्यादा झुलस गई। बेटी हाथ और चेहरे पर कई जगह झुलस गई है। जबकि मॉ के मामूली चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रिय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी।