गोला में किसान मेला का आयोजन।

शनिवार को गोला प्रखंड मुख्यालय में किसान मेला का आयोजन किया गया
News

2025-03-29 20:36:47

शनिवार को गोला प्रखंड मुख्यालय में किसान मेला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रादर्श प्रदर्शनी में बतौर मुख्य अतिथि रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक ममता देवी और गोला बीडीओ डॉ सुधा वर्मा शामिल हुईं। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक ममता देवी ने दीप प्रज्वलित कर और फीता काट कर लिया। इस आयोजन में किसानों को कृषि उपकरण, अबुआ आवास योजना के लाभुकों को स्वीकृति पत्र, बागवानी स्वीकृति पत्र, व्हीलचेयर एवं पशुधन योजना के तहत बकरी का वितरण किया गया। विधायक ने किसानों द्वारा लगाए गए फसलों की स्टॉल का उद्घाटन कर उनकी मेहनत की सराहना की और कृषि के क्षेत्र में नई संभावनाओं पर चर्चा की।मौके पर संतोष सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता और विधायक समर्थक उपस्थित थे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion