अखिल भारतीय सेवा संघ बरवाला शाखा के चुनाव सम्पन्न

सर्वसम्मति से विक्की रहेजा अध्यक्ष, संजीव भाटिया सचिव व महेेश कक्कड़ चुने गए कोषाध्यक्ष-
News

2025-04-01 19:28:30

बरवाला। अखिल भारतीय सेवा संघ बरवाला शाखा की बैठक हुई। बैठक में शाखा का चुनाव करवाने बारे विचार विमर्श किया गया। इसमें चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में राजेन्द्र सपड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्र सेतिया, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश वधवा, प्रदेश सचिव संदीप भाटिया व महेन्द्र सैनी मौजूद रहे। चुनाव पर्यवेक्षक राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि बैठक में शाखा अध्यक्ष पवन मलिक, सचिव हरीश सरदाना व कोषाध्यक्ष सुदर्शन खुराना ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए सेवा कार्यों का लेखा-जोखा रखा। सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने उनके नेतृत्व में चलाए गए सेवा कार्यों को सराहनीय बताया। तत्पश्चात सर्वसम्मति से आगामी कार्यकाल के लिए वार्षिक चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। इसमें विक्की रहेजा को शाखा अध्यक्ष, संजीव भाटिया को सचिव व महेश कक्कड़ को कोषाध्यक्ष चुनाव गया। अध्यक्ष के लिए ओमप्रकाश वधवा ने विक्की रहेजा के नाम का प्रस्ताव रखा जिसका जगदीश राय व मा. सुदर्शन ​खुराना ने अनुमोदन किया। सचिव पद के लिए संजीव भाटिया का नाम सुमित सिंह शेखावत ने रखा जिसको सोनू चोपड़ा व वंश सरदाना ने अनुमोदन किया। कोषाध्यक्ष पद के लिए तरूण कक्कड़ ने प्रस्ताव रखा जिसका बिल्लू बजाज व राजेश सलूजा ने नाम का अनुमोदन किया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपने चयन पर खुशी जताते हुए कहा कि जो विश्वास जताकर उन्हें जिम्मेवारी सौंपी गई है, उस पर खरा उतरते हुए वे सेवा संघ के कार्यों को और आगे बढ़ाएंगे। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. योगेश बिदानी, अध्यक्ष डॉ. इन्द्र गोयल व प्रांतीय महासचिव विनोद धवन का आभार जताया। बैठक में उपरोक्त के अलावा नगरपालिका चेयरमैन रमेश बैटरीवाला, केवल कृष्ण आर्य, राजेन्द्र मौर्य, कृष्ण पिलानी, देवराज असीजा, सोनू चोपड़ा, जगदीश वर्मा, कश्मीर, वेदप्रकाश गर्ग, काशीराम, सुरेश सरोया, देवेन्द्र गिल, संजय शर्मा, विरेन्द्र जांगड़ा, राजू बजाज, विरेन्द्र सोनी व गणेश वलेजा सहित अन्य गणमान्य व्य​क्ति मौजूद रहे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion