2025-03-23 19:37:00
रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाल के प्रांगण में हरियाणा मास्टर वर्ग एसोसिएशन की चुनावी मीटिंग हुई। जिसमें पर्यवेक्षक के रूप में भगवान सिंह व रविदत्त जोशी आए। सबसे पहले जिला प्रधान नवल किशोर बघेल ने अपनी पुरानी कार्यकारिणी का आय, व्यय का व्योरा दिया व अपनी उपलब्धियां बताई। इसके बाद सभी अध्यापकों ने अपने विचार रखें और कार्यकारणी को भंग किया गया। पर्यवेक्षक भगवान सिंह ने चुनाव के बारे में सबको विस्तार से बताया और कहा की 2 साल से अधिक सेवा अवधि के दौरान चुनाव लड़ना जरूरी है, किसी भी कार्य को करने से पहले सभी यह बताएं वह इस कार्य को करने में समर्थ हैं या नहीं। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व में प्रधान रहे विजेंद्र सिंह सहरावत ने की, उनकी देखरेख में तरुण जैन मास्टर ने नवल किशोर बघेल के नाम का प्रस्ताव रखा, बाबू राम चौहान ने उनके नाम का अनुमोदन किया। हंसराज रावत ने नवल किशोर के नाम का अनुमोदन किया तथा राज बहादुर रावत, रतन सिंह चौहान, रविंद्र दीक्षित, लाजवंती मौलिक मुख्याध्यापक नवल किशोर के नाम का समर्थन किया। इस प्रकार से सर्वसम्मति से नवल किशोर बघेल को दोबारा जिला के प्रधान की जिम्मेदारी दी गई। इस कार्यक्रम में हर प्रसाद सोंधिया, अशोक कुमार, महेंद्र सिंह, हरेंद्र कुमार ने भी अपने विचार रखें और चुनाव सर्वसम्मति से करवाया। इसके बाद नवल किशोर बघेल ने कहा कि मैंने जो अब तक कार्य किया है शायद यह उसी का परिणाम है जो मेरे प्रति आस्था और विश्वास जताया है। मैं उसके लिए सभी अध्यापक साथियों का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं तथा पर्यवेक्षक के रूप में आए भगवान सिंह और रविदास जोशी का बहुत-बहुत धन्यवाद और मैं यह कार्य दुगनी लगन और मेहनत से करूंगा। ऐसा विश्वास जताया इसके बाद सभी ने नवनियुक्त प्रधान नवल किशोर को फूलमाला पहना कर स्वागत किया और लड्डू खिला करके मुंह मीठा किया। कार्यक्रम के अंत में सभी साथियों ने शपथ ली कि नई कार्यकारिणी पूरी उमंग और उत्साह से पूरा कार्य करेगी बाद में जिला कार्यकारी का गठन भी किया जाएगा।