मध्य प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ बनेगी भाजपा की सरकार केपी यादव

भाजपा जिला कार्यालय पर सांसद केपी यादव का पार्टी जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने अंग वस्त्र उड़ा कर किया उनका स्वागत
News

2023-09-08 13:25:17

भिण्ड। गुना शिवपुरी सांसद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता केपी यादव अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिले के भाजपा कार्यालय पीडब्ल्यूडी कॉलोनी पहुंचे जहां भाजपा जिला अध्यक्ष जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने अंग वस्त्र उड़कर उनका स्वागत करते हुए अगवानी की। भाजपा के वरिष्ठ नेता सांसद केपी यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा कार्यालय पर कहा है मिशन 2023 में प्रचंड बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलाने जा रहा है कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ अपने बूथ को जीतने का संकल्प ले चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा युवाओं महिलाओं किसने के साथ झूठ बोलकर उनके वोट राजनीति की जो कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग के विकास की बात करती रही उसने हमेशा विश्वास घात कर समाज को विकास की कोशिशें से दूर रखा भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा में सबका साथ सबका विश्वास और सब का विकास यह मूल मंत्र है इसी भाव को लेकर के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय की विचारधारा से लेकर गरीब कल्याण के लिए

योजना बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर विकास की दिशा से जोड़ रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की महत्वपूर्ण महिलाओं के लिए योजना लाडली बहन योजना से मध्य प्रदेश में काफी बदलाव हुआ है और हमारी महिला बहुत उत्साहित है और यही हमारा चुनाव जीतने का मुख्य आधार बनेगी। कहां की ग्वालियर चंबल संभाग में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत होगी। सांसद केपी यादव ने भाजपा कार्यालय पर किया वृक्षारोपण सांसद केपी यादव ने भाजपा जिला कार्यालय पीडब्ल्यूडी कॉलोनी पहुंचकर पार्टी जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया के साथ किया और उसमें जल्द दान भी दिया और उन्होंने कहा कि पर्यावरण ही हमारे लिए अति आवश्यक है जो हमें आक्सीजन प्रदान करती है और भी लोगों को पेड़ लगाने की उन्होंने प्रेरणा दी। पार्टी जिला अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारी का उन्होंने परिचय भी करवाया।

अफसर पर भाजपा जिला मंत्री उपेंद्र राजौरिया संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक मनोज अनंत, जिला मंत्री डॉक्टर तरुण शर्मा, जिला महामंत्री किसान मोर्चा धर्मेंद्र सिंह राजावत, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अतिराज सिंह नरवरिया, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य अतुल पाठक, कार्यालय मंत्री रोहित शाक्या, सोशल मीडिया प्रभारी मोनू नरवरिया, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरजीत यादव अमित यादव तीर्थ नारायण शर्मा अनिल रघुवंशी अरुण अग्रवाल संदीप यादव शुभम यादव अजीत यादव प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion