2025-03-29 16:16:00
हल्दौर। हल्दौर जामा मस्जिद के मुफ्ती मुहम्मद अब्दुल्लाह जामिई ने बताया की ईदगाह में ईद की नमाज सुबह 8.50 बजे अदा की जाएगी। और जामा मस्जिद हल्दौर मै सुबह 9:30 बजे होगी ईद की नमाज़।ईद-उल-फितर के आगमन के साथ ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है, वहीं जिला प्रशासन और ईदगाह अधिकारियों ने भी ईद-उल-फितर की नमाज की तैयारियां शुरू कर दी हैं। ईद-उल-फितर की नमाज के लिए ईदगाह हल्दौर में बड़े पैमाने पर सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। गुरुवार को हल्दौर जामा मस्जिद के मुफ्ती मुहम्मद अब्दुल्लाह जामिई ने बताया कि ईद-उल-फितर की नमाज ईदगाह में सुबह 8.50 बजे अदा की जाएगी। उन्होंने नमाजियों से अपील की कि वे निर्धारित समय से पहले ईदगाह पहुंचें और धार्मिक तकरीरों का लाभउठाएं। ईदगाह पर ईद-उल-फितर की नमाज के लिए सभी तैयारियां चल रही हैं, जो जल्द ही पूरी हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि ईदगाह पर बड़े पैमाने पर सफाई व अन्य कार्य चल रहे हैं।