घरेलू कलह के चलते महिला ने जहर खाकर किया आत्महत्या का प्रयास

राठ क्षेत्र के छानी बांध गांव में घरेलू झगड़े के चलते 27 वर्षीय एक महिला ने अपने घर में जहरीले पदार्थ
News

2025-03-20 14:58:21

राठ,हमीरपुर। राठ क्षेत्र के छानी बांध गांव में घरेलू झगड़े के चलते 27 वर्षीय एक महिला ने अपने घर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवन लीला को समाप्त करने का प्रयास किया। जिसके बाद महिला की हालत बिगड़ने पर मौके पर मौजूद परिजनों ने उसे आनन फानन में इलाज हेतु राठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार राठ क्षेत्र के छानी बांध गांव की निवासी महिला रामा पत्नी हीरालाल ने घरेलू झगड़े के चलते बुधवार की दोपहर अपने घर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जान देने का प्रयास किया। जिसके बाद महिला रामा की हालत बिगड़ने पर मौके पर मौजूद परिजनों ने तत्काल उसे इलाज हेतु राठ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion