डॉ. संजय को भारत के सर्वश्रेष्ठ आयुर्वेदाचार्य और चरक सम्मान 2025 से नवाजा

हरिद्वार में वैद्य तत्व द्वारा भव्य समारोह का आयोजन किया गया
News

2025-03-31 17:16:44

हरिद्वार में वैद्य तत्व द्वारा भव्य समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पूरे भारत के अलग-अलग राज्यों से प्रतिष्ठित वैद्य, आयुर्वेदाचार्य और चिकित्सा विशेषज्ञों ने भाग लिया। हिसार से डॉ. संजय शर्मा को आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने पर भारत के सर्वश्रेष्ठ आयुर्वेदाचार्य और चरक सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें उनके आयुर्वेदिक उपचार में विशेष विशेषज्ञता, पंचकर्म चिकित्सा में नवाचार और आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार में अद्वितीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। इस अवसर पर डॉ. संजय ने कहा, आयुर्वेद केवल चिकित्सा पद्धति नहीं, बल्कि जीवन का आधार है। मेरा लक्ष्य एक अत्याधुनिक पंचकर्म आयुर्वेदिक अस्पताल स्थापित कर, लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से आरोग्य प्रदान करना है। उनकी इस उपलब्धि पर चिकित्सा जगत के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं। डॉ. संजय का यह सम्मान आयुर्वेद क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion