शिक्षण और राष्ट्र सेवा को समर्पित रहा डॉ. भारद्वाज का सफर

आयानगर विद्यालय में भव्य विदाई समारोह ​नई दिल्ली। दिल्ली के शिक्षा जगत और सेना शिक्षा कोर में अपनी लंबी और गौरवमयी सेवाएं देने
News

2026-03-27 23:29:29

आयानगर विद्यालय में भव्य विदाई समारोह ​नई दिल्ली। दिल्ली के शिक्षा जगत और सेना शिक्षा कोर में अपनी लंबी और गौरवमयी सेवाएं देने के बाद, डॉ. जयभगवान भारद्वाज आगामी 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल विद्यालय, आयानगर में एक भव्य विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा और समाज सेवा से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की। ​सेना से शिक्षा विभाग तक का गौरवशाली सफर ​आदर्श गांव नाहड़ के निवासी डॉ. जयभगवान भारद्वाज ने राष्ट्र की सेवा दो महत्वपूर्ण रूपों में की है। ​सेना शिक्षा कोर एवं दिल्ली शिक्षा विभाग पहले उन्होंने भारतीय सेना में शिक्षा अनुदेशक के पद पर 16 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं। उसके बाद ​दिल्ली शिक्षा विभाग में उन्होंने लगभग 23 वर्षों तक हिंदी शिक्षक के रूप में छात्रों का भविष्य संवारा। ​डॉ. भारद्वाज ने केवल किताबी ज्ञान तक खुद को सीमित नहीं रखा। उन्होंने शिक्षकों को नई तकनीकियों से अवगत कराया ताकि शिक्षण को और अधिक रोचक बनाया जा सके। ​नैतिक व देशभक्ति की शिक्षा छात्रों में देशप्रेम की भावना जगाने और उन्हें संस्कारवान बनाने के लिए वे सदैव समर्पित रहे। ​स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण और नशामुक्ति जैसे सरकारी अभियानों को सफल बनाने में उन्होंने छात्रों को बढ़-चढ़कर जागरूक किया। को-कैरीकुलर गतिविधियों के माध्यम से उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार किया। ​सम्मान और विदाई ​उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दक्षिण जिला के पूर्व उपनिदेशक अशोक कुमार त्यागी ने उन्हें प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया। विदाई समारोह के दौरान विद्यालय स्टाफ ने उनके सम्मान में एक भव्य पार्टी का आयोजन किया। ​डॉ. भारद्वाज का व्यक्तित्व अनुशासन और समर्पण का मेल है। उन्होंने सेना और स्कूल, दोनों जगह अपनी अमिट छाप छोड़ी है। — ​इस गरिमामयी अवसर पर पूर्व शिक्षा निदेशक विजय कुमार कौशिक, समाजसेवी डॉ. लाल चंद जोशी, कर्नल सहीराम यादव, सूबेदार रोशन लाल, पूर्व सैनिक शिक्षक संघ अध्यक्ष करणवीर सांगवान, आर डब्ल्यू ए अध्यक्ष राकेश कुमार यादव, प्रधानाचार्य धर्म सिंह राठौड़ सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन अंग्रेजी अध्यापिका ऋतु द्वारा किया गया।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion